बॉलीवुड

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर, ट्रेडिशनल लुक में दिखा जोड़ा

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कम समय में फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम हालिस किया है। जाह्नवी अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस जान्हवी कपूर तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची है।

2 min read
Apr 03, 2023
janhvi kapoor

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend Shikhar Pahariya: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। धड़ाधड़ एक के बाद एक फिल्मों में आकर वो तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इसके साथ ही अदाकारा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हुई हैं। इनको अक्सर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है। अब एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। वहां दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस को साउथ इंडियन ड्रेस में देखा गया।

जान्हवी कपूर इस दौरान ट्रडिशनल अवतार में दिख रही हैं। जान्हवी कपूर ग्रीन और पिंक कलर की लंहगा-चोली में नजर आईं। जान्हवी ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी ट्रेडिशनल लुक यानी धोती पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही खुशी कपूर ने भी रेड और ग्रीन लहंगा-चोली पहनी थी।

वीडियो में उनके साथ मंदिर परिसर के अंदर कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। मंदिर में जान्हवी और खुशी ने भगवान के आगे सिर झुकाया और प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें- 'पॉलिटिशियन से कभी नहीं करूंगी शादी '

मंदिर में दर्शन के बाद घुटने टेक कर एक्ट्रेस ने प्रणाम किया।यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस मंदिर पहुंची हों उन्हें अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है। हालांकि पहली बार वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ अपनी पहली साउथ डेब्यू फिल्म 'एनटीआर30' (NTR 30) की शूटिंग शुरू की है। जिसके लिए वह अभी साउथ में हैं। जान्हवी और शिखर का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिखर, जान्हवी को कंपनी देने के लिए उनके पास पहुंचे हैं।

वहीं जल्द ही अदाकारा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं, फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन के साथ सरेआम की ऐसी हरकत कि गुस्से में तिलमिलाए एक्टर

Published on:
03 Apr 2023 12:59 pm
Also Read
View All