बॉलीवुड

सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर हुए विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई पीढ़ी की भाषा अब बदल गई है

Javed Akhtar On Teri Sexy Beauty Song Controversy: सलमान खान की 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को लेकर हुए विवाद पर अब लेखक जावेद अख्तर ने अपना बयान दिया है। गाने को लेकर दावेद अख्तर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:23 PM IST
Teri Sexy Beauty Song Controversy
सलमान-चित्रांगदा और जावेद अख्तर (फोटो सोर्स- IMDb)

Teri Sexy Beauty Song Controversy: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। गाने के बोल सुनकर कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, तो कई लोगों ने इसकी भाषा और लिरिक्स की आलोचना की।

सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि आखिर एक वॉर ड्रामा फिल्म में इस तरह के गाने की जरूरत क्यों पड़ी और हिंदी फिल्मों के गानों के बोल पहले जैसे क्यों नहीं रहे। अब मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने मौजूदा दौर के फिल्मी गानों की भाषा और उनकी गुणवत्ता को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं।

जावेद अख्तर ने बताई फिल्मी गानों के बोल बदलने की वजह

जावेद अख्तर से बीसीसी के यूट्यूब चैनल पर 'म्यूजिक 91' बातचीत के दौरान हिंदी फिल्मी गानों के मौजूदा स्तर को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री और उसका संगीत समाज से अलग नहीं हैं। फिल्मी गानों में भी वही दिखाई देता है, जो समाज में हो रहा है। उनके मुताबिक, आज की पीढ़ी की शब्दावली पहले की पीढ़ियों के मुकाबले सीमित हो गई है।

जावेद अख्तर ने कहा कि आज के युवाओं के साथ-साथ उनसे बड़ी उम्र के लोगों की शब्दावली भी उनके माता-पिता और दादा-दादी के मुकाबले उतनी समृद्ध नहीं है। उन्होंने भाषा को केवल बातचीत या अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने का माध्यम मानने के बजाय एक कला बताया। उनके अनुसार, भाषा में सुंदरता और नजाकत होती है, लेकिन आज लोग साहित्य और कविता पढ़ने पर उतना ध्यान नहीं दे रहे हैं।

साहित्य और कविता से दूर हो रही है नई पीढ़ी

जावेद अख्तर ने बातचीत में इस बात पर भी चिंता जताई कि आज के समाज में हर चीज को फायदे और नुकसान के नजरिए से देखा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि समाज धीरे-धीरे जरूरतों और मुनाफे पर आधारित होता जा रहा है। किसी चीज का फायदा तभी माना जाता है, जब उससे आर्थिक लाभ हो सके। ऐसे माहौल में संगीत, कला और साहित्य की गहराई पीछे छूटती जा रही है।

हालांकि, जावेद अख्तर ने नई पीढ़ी को लेकर पूरी तरह निराशा भी जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि आज के कुछ युवा अपनी तरफ से साहित्य और कला को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले 10 से 15 सालों में कला और साहित्य के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सलमान खान के गाने को लेकर क्यों हो रही है चर्चा?

फिल्म 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को साजिद खान ने कंपोज किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। इस गाने को सलमान खान ने मुस्कान के साथ अपनी आवाज दी है। रिलीज के बाद गाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। खासतौर पर इसके बोल को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। कुछ दर्शकों को लगा कि युद्ध पर आधारित फिल्म में इस तरह के रोमांटिक गाने की क्या जरूरत है।

सलमान खान ने भी दी थी गाने पर सफाई

गाने को लेकर उठ रहे सवालों पर सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' जैसे गाने का फिल्म की कहानी से क्या संबंध है। सलमान के मुताबिक, दर्शकों को फिल्म देखने के बाद समझ आएगा कि यह गाना कहानी में कहां फिट बैठता है।

उन्होंने बताया था कि फिल्म में यह गाना उस समय आता है, जब एक अधिकारी और कई सैनिक अपनी पत्नियों की तारीफ करते हैं। सलमान ने यह भी कहा था कि अब तक रिलीज किए गए गानों के विजुअल फिल्म में बहुत कम समय के लिए दिखाई देंगे।

4 दिसंबर को रिलीज होगी 'मातृभूमि'

सलमान खान की इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन, ज़ेन शॉ और जावेद खान समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसकी कहानी के साथ-साथ गाने भी कितने पसंद आते हैं।

Updated on:
28 Nov 2026, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने बताया था कैसा है पति वीर साहू का व्यवहार? भरोसे पर भी की थी बात, तलाक के बीच पुराना वीडियो वायरल

‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान का लग्जरी लुक, 86.70 लाख के डायमंड नेकलेस ने मचाई धूम

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब

तलाक के बाद बच्चों को अपने साथ रखेंगी सपना चौधरी? ट्रोलिंग पर भी भड़की बोलीं- मुझे नहीं सिखाया गया ये सब

Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन