बॉलीवुड

हो गया कंफर्म! शाहरुख खान की जवान के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, अब इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

Jawan Release Date Postponed : शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि मेकर्स ने फिल्म को 2 जून पर नहीं रिलीज करने का मन बना लिया है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2023, 2:54 PM IST
jawan_release_date_postponed_from_2_june_now_shah_rukh_khan_and_atlee_movie_will_be_release_on_august.png

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद 'पठान' (Pathaan) से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। 'पठान' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। जिसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म 'जवान' (Jawan) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम आपको जो अपडेट देने जा रहे हैं उससे आपका दिल टूट सकता है। दरअसल, एटली की फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि शाहरुख खान स्टारर 'जवान' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब ये फिल्म दो जून को रिलीज नहीं होगी। ऐसे में फैंस को फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जाहिर है कि मेकर्स ने पहले 'जवान' की रिलीज डेट 2 जून 2023 तय की थी। लेकिन अब रिलीज डेट में काफी कम समय बचा है। ऐसे में मेकर्स को फिल्म के विजुएल इफेक्ट्स पूरा करने के लिए और अधिक टाइम चाहिए। जिसके चलते वह इस फिल्म को और भी शानदार बना सके। यही कारण है कि मेकर्स ने 'जवान' की रिलीज डेट में फेरबदल किया है।

कहा जा रहा है कि अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को 29 जून या फिर अगस्त में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ऐसा इसलिए भी कर रहे हैं ताकि ये फिल्म सबसे अलग और धांसू दिखे. इसी वजह से साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एटली की 'जवान' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार 'जवान' की रिलीज डेट से जुड़ी कई खबरें आ चुकी हैं जिनमें कहा गया है कि फिल्म 2 जून को रिलीज नहीं होगी। वहीं अब इसके 29 जून या अगस्त में रिलीज होने की खबर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही जवान की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर देंगे। बता दें कि इस पैन इंडिया फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति लीड रोल में दिखाई देंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़