बॉलीवुड

अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं Jaya Bachchan, करोड़ों की प्रॉपर्टी के अलावा है लाखों की ज्वैलरी

जया भादुड़ी (Jaya Bhduri) यानी जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस जया ने महज 15 साल की उम्र में सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की फिल्म ‘महानगर’ में काम किया था और आज के समय में जया बच्चन अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं.
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2022, 4:58 PM IST
अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं Jaya Bachchan, करोड़ों की प्रॉपर्टी के अलावा है लाखों की ज्वैलरी
अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं Jaya Bachchan, करोड़ों की प्रॉपर्टी के अलावा है लाखों की ज्वैलरी

आज सदी के महानायक और अपने दौरा की बेहतरीन अदाकारा रह चुकीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं.आज के समय में भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब वो राज्यसभा की एमपी के तौर पर कार्यरत हैं. जया बच्चन ने अपने दम अपनी एक अलग और दमदार पहचान बनाई है. आज के समय में वो एक ऐसी महिला के तौर पर जानी जाती हैं, जिनकी सफलता पर उनके पति अमिताभ बच्चन समेत पूरे परिवार को नाज है.

जीवन के हर मुकाम पर उन्होंनें सफलता हासिक की है और उसकी कहानी हर कोई जानता है. बताया जाता है कि जया बच्चन बचपन से ही पढ़ाई-लिखी में काफी तेज थीं. उन्हें जब एक्टिंग करने का फैसला लिया तो इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग ली. साथ ही उन्होंने एक्टिंग सिखने के दौरान गोल्ड मेडल भी हासिल किया. जया ने केवल 15 साल की उम्र में सत्यजीत रे की फिल्म ‘महानगर’ से अपने करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद जया ने ऋषिकेश मुखर्जी की हिंदी फिल्म ‘गुड्डी’ में काम किया और अपनी मासूमियत भरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया.

उनकी पहली फिल्म हिट रही. इसके बाद वो ‘उपहार’, ‘कोशिश’, ‘कोरा कागज’, ‘अभिमान’, ‘हजार चौरासी की मां’, ‘मिली’ ‘चुपके-चुपके’, ‘शोले’ जैसी तमाम हिट फिल्मों में नजर आईं. साल 1973 में जया बच्चन ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से शादी कर ली और दो बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की मां बनीं. बच्चों हो जाने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया पर कम ध्यान देते हुए अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया और इसके बाद जया ने समाजवादी पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की.

वो आज भी देश के कई गंभीर मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करती रहती हैं. खबरों की माने तो राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास कुल 10.01 अरब की संपत्ति बताई गई थी. साथ ही शपथ पत्र के मुताबिक जया के नाम पर बैंक और कई वित्तीय संस्थाओं से करीब 88 करोड़ रुपए का कर्ज दिखाया गया था. जया के पास 67 करोड़ 79 लाख 31 हजार 546 रुपए की संपत्ति बताई गई.

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा