बॉलीवुड

जया बच्चन ने बताई Aishwarya Rai की ये खूबियां, पुराने वीडियो में की जमकर तारीफ

Aishwarya Rai: जया बच्चन ने एक वीडियो में अपनी बहू ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।
3 min read
• •
Nov 17, 2024
Jaya Bachchan Praises Aishwarya Rai for fitting into Bachchan Family in throwback video

Aishwarya Rai: अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में परेशानी और तलाक की अफवाहों के बीच ये पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें जया का ऐश्वर्या के लिए प्यार देखते ही बन रहा है।

वीडियो में वो अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसा करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने अपनी बहू की खूबियों पर बात की है।

ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ करते दिखीं जया बच्चन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, जो कि फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है। वायरल क्लिप में दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या के बारे में गर्मजोशी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो आसानी से बच्चन परिवार का हिस्सा बन गईं, उन्होंने बहू की शालीनता, शिष्टता और गरिमामयी व्यवहार की भी प्रशंसा की।

बताई ऐश्वर्या राय की खूबियां

जया ने कहा, "वो प्यारी हैं और मैं उनसे प्यार करती हूं। वो खुद एक बड़ी स्टार हैं। उन्होंने खुद को बहुत अच्छी तरह से हमारे परिवार में फिट कर लिया है। वो एक मजबूत महिला हैं और उनमें गरिमा है। जब हम सब साथ होते हैं तो मैंने उन्हें कभी भी आगे बढ़कर अपनी बात रखते हुए नहीं देखा- मुझे उनकी ये खूबी पसंद है।“उन्होंने आगे कहा “वो चुपचाप पीछे खड़ी रहती हैं, सुनती हैं और सब कुछ समझ लेती हैं।"

अमिताभ बच्चन की भी रखी राय

अभिनेत्री ने बहू ऐश्वर्या के प्रति अमिताभ बच्चन के स्नेह पर भी बात की थी और कहा था "अमित जी जैसे ही उन्हें देखते हैं, वो वैसे ही खुश हो जाते हैं जैसे वो श्वेता को देखकर होते हैं। ऐसा लगता है कि वो श्वेता को घर आते हुए देख रहे हैं। उनकी आंखें चमक उठती हैं। हम श्वेता के खालीपन को भर नहीं पाए (शादी के बाद) मगर ऐश्वर्या उस खालीपन को भरती हैं।

क्या मुश्किल दौर से गुजर रहा है बच्चन परिवार?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बच्चन परिवार के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल भरा है। अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच तलाक की अफवाहों के बीच ‘दसवीं’ अभिनेत्री निमरत कौर के साथ अभिषेक के डेटिंग की अफवाह भी जोरों पर हैं।

वहीं, इस बार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या का उन्हें बधाई न देना भी परिवार के बीच पड़े दरार और तनाव को दिखाता है। यही नहीं कई इवेंट्स में भी ऐश्वर्या परिवार से दूर नजर आईं, जो कि उनके और परिवार के बीच आई दूरी को दर्शाता है।

Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड