गोविंदा महाराष्ट्र के जलगांव में रोड शो कर रहे थे अचानक अस्वस्थ महसूस होने के कारण उन्होंने बीच में ही रोड शो रोकना पड़ा। रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ गठबंधन को वोट देने के लिए कहा। गोविंदा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।