बॉलीवुड

Tera fitoor: सनी देओल के ‘बेटे’ ने की वापसी, ‘जीनियस’ का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज

'गदरः एक प्रेम कथा' में 'जीते' का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने सिल्वरस्क्रीन पर वापसी कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 10:31 AM IST
utkarsh and ishita
utkarsh and ishita

साल 2001 में आई एक्शन और ड्रामा से भरपूर सनी देओल की मूवी 'गदरः एक प्रेम कथा' में 'जीते' का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने सिल्वरस्क्रीन पर वापसी कर ली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। इस मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा थे और उत्कर्ष शर्मा अनिल शर्मा के बेटे हैं। फिल्म 'गदर' में उत्कर्ष की एक्टिंग भी जबरदस्त थी। बहरहाल इन दिनों उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'जीनियस' से वापसी कर ली है और उनकी इस अपकमिंग मूवी का पहला गाना 'तेरा फितूर...' रिलीज हो चुका है।

एक्ट्रेस इशिता चौहान के प्यार में डूबे हैं

बीते कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया था। इसमें उत्कर्ष रोमांटिक और एक्शन अवतार में नजर आ रहे थे। लेकिन उनकी पहली फिल्म का गाना 'तेरा फितूर (Tera Fitoor)' गुरुवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसमें अब वह एक्ट्रेस इशिता चौहान के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। 'तेरा फितूर...' को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही हिमेश रेशमिया ने गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है वहीं लिरिक्स कुमार के हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी झलक देखने को मिली

बता दें कि फिल्म 'जीनियस' के रिलीज हुए टीजर में उत्कर्ष के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी झलक देखने को मिली थी। इसमें वह नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्शन-लव स्टोरी में अभिनेत्री आयशा जुल्का और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। बताया जा रहा है कि 'जीनियस' एक युवक की कहानी है जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति सबके नजरिए को ही बदल देते हैं। बता दें कि इशिता चौहान फिल्म 'जीनियस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on: