
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल में अपने फैंस को गुड न्यूज देते हुए अपनी अगली फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम... 'आशिकी3'। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म'। कार्तिक के फैंस भी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर फिल्म में एक्टर किस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं?
वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो इस फिल्म से टीवी की एक फेमस एक्ट्रेस अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को साइन किया है। खबरों की माने तो कार्तिक के साथ फिल्म में जेनिफर रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। न ही उनके नाम पर किसी भी मेकर्स ने कोई बयान जारी किया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की ओर से भी इस बात की कोई पुष्टी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: 'अंबानी नहीं हूं मैं... Bigg Boss में गई थीं तब मेरे ऊपर काफी कर्ज था', Urfi Javed ने सुनाई आपबीती और हो गई ट्रोल
वैसे जेनिफर विंगेट के अलावा भी कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म के बारे में बात करें तो, इसका निर्देशन अनुराग बासु करने जा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में संगीत प्रीतम दा देने वाले हैं, जिन्होंने बासु के साथ कई फिल्मों में काम किया है। याद दिलाते हुए बता दें कि कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' साल 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' का तीसरा सीक्वल है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया था। आज भी उस फिल्म के गानों को खूब सुना और पसंद किया जाता है।
इसके बाद साल 2013 में इस फिल्म की दूसरी सीक्वल 'आशिकी 2' बनाई गी, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इस फिल्म के गानों को भी लोगों का खूब प्यार मिला था। वहीं अगर कार्तिक आर्यन की बात की जाए तो, उनको लास्ट लाइम 'भूल भूलैया 2' में देखा गया था, जिसमें एक्टर कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्ट हुई थी। 'आशिकी 3' के अलावा कार्तिक 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai की 'पोन्नियिन सेलवन' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ग्राफिक्स देखकर उड़ जाएंगे होश