बॉलीवुड

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का आज 21वां जन्मदिन, सोनम ने किया विश

जाह्नवी का यह पहला जन्मदिन है जब उनकी मां श्रीदेवी साथ नहीं है। जाह्नवी ने कुछ दिन पहले ही मां को खोया है

2 min read
Mar 06, 2018
jhanvi and sridevi

जाह्नवी कपूर का आज 21वां जन्मदिन है। जाह्नवी का यह पहला जन्मदिन है जब उनकी मां श्रीदेवी साथ नहीं है। जाह्नवी ने कुछ दिन पहले ही मां को खोया है इसलिए इस बार अपने जन्मदिन को लेकर उनके मन में कोई उत्साह नहीं होगा। मां के अंतिम संस्कार के बाद जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द भी बयां किया था। जाह्नवी ने लिखा था कि अब उनका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने लिखा था कि उनके जीवन में खालीपन आ गया है।

जाह्नवी के जन्मदिन की शॉपिंग के लिए दुबई में रुकी थी श्रीदेवी:
श्रीदेवी दुबई एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी लेकिन जाह्नवी उनके साथ नहीं जा पाई थी। जाह्नवी ने श्रीदेवी को अपने जन्मदिन की शॉपिंग के लिए एक लिस्ट दी थी। शादी समारोह के बाद बोनी कपूर और खुशी कपूर तो दुबई से वापस लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी जाह्नवी के 21 वें जन्मदिन की शॉपिंग के लिए वहीं रूक गई थी। हालांकि वह शॉपिंग के लिए नहीं गई थी। इसी दौरान 24 फरवरी को श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई।

श्रीदेवी चाहती थी जाह्नवी सेलिब्रेट करे बर्थडे:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोनी कपूर अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक छोटी सी पार्टी रखने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि श्रीदेवी चाहती थी जाह्नवी अपने 21 वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करे।

सोनम कपूर ने किया विश:
सोनम कपूर ने जाह्नवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसे बर्थडे विश किया। तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा,'मेरे जानने वालों में सबसे बहादुर लड़की, जो आज एक वुमेन बनी हैं। हैप्पी बर्थडे।'

'धड़क' से डेब्यू करने जा रही जाह्नवी:
बता दें कि जाह्नवी कपूर इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जाह्नवी फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू कर रही हैं। जाह्नवी के साथ इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 'सैराट' का रीमेक होगा। श्रीदेवी का बड़ा सपना था जाह्नवी को बॉलीवुड में डेब्यू करते देखना।

ये भी पढ़ें

मां के नाम जाह्नवी का खत: मैं आपको गर्व महसूस करवाना चाहती हूं..
Updated on:
06 Mar 2018 12:42 pm
Published on:
06 Mar 2018 12:31 pm
Also Read
View All