19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के नाम जाह्नवी का खत: मैं आपको गर्व महसूस करवाना चाहती हूं..

मैं आपके प्यार को अब भी महसूस कर सकती हूं। आप दुःख, तकलीफों से मुझे अब भी प्रोटेक्ट कर रही हो।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 04, 2018

Sridevi and Jhanvi

Sridevi and Jhanvi

श्रीदेवी तो इस दुनिया से चली गई लेकिन उनके परिवार का हाल अभी बहुत बुरा है। उनकी दोनों बेटियां उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। पति बोनी कपूर भी पूरी तरह से टूट गए हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म रिलीज होने वाली है और उनका जन्मदिन भी आ रहा है। ऐसे में वह अपनी मां को बहुत मिस कर रही है। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों को बहुत प्यार करती थी और अक्सर पार्टियों में उनके साथ ही नजर आती थी। पिता बोनी कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने के बाद अब बेटी जाह्नवी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। जाह्नवी ने इस पोस्ट में लिखा है कि उनकी मां के चले जाने के बाद अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं हो सकती।

हमेशा खालीपन के साथ जीना होगा: जाह्नवी
जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, 'मेरा दिल जानता है कि अब मुझे हमेशा इसी खालीपन के साथ जीना होगा लेकिन, बावजूद इसके मैं आपके प्यार को अब भी महसूस कर सकती हूं। मैं महसूस कर सकती हूं कि आप दुःख तकलीफों से मुझे अब भी प्रोटेक्ट कर रही हो। आपने अपनी पूरी ज़िन्दगी में हमें बहुत कुछ दिया है और मैं भी आपको वह सबकुछ देना चाहती थी। मैं आपको बहुत गर्व महसूस करवाना चाहती हूं। रोज़ सुबह मैं इस उम्मीद से जगती हूं कि एक दिन ऐसा आएगा कि आपको मुझपर उतना ही गर्व होगा जितना कि मुझे आप पर है।'

जाह्नवी की डेब्यू फिल्म के लिए बहुत उत्साहित थी श्रीदेवी:
जाह्नवी को बॉलीवुड में डेब्यू करते देखना श्रीदेवी का एक बड़ा सपना था। श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी उत्साहित थी। वह कई बार जाह्नवी की फिल्म के सेट पर भी नजर आती थी। बता दें कि इस फिल्म से अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

मां के निधन की खबर सुनते ही बेहोश हो गई थी जाह्नवी:
जाह्नवी को उनकी मां के निधन की खबर करण जौहर ने दी थी। करण जौहर ने जब यह दुखद समाचार सुनाया तो जाह्नवी बेहोश हो गई थी। इसके बाद वे जाह्नवी और खुशी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए। मां के पार्थिव शरीर को देखते ही जाह्नवी अम्मा—अम्मा कहकर रोने लगी थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग