बॉलीवुड

8 साल की उम्र में जाह्नवी ने सलमान खान के सामने किया ये काम, आज भी याद कर आ जाती है शर्म

जाह्नवी ने बताया, 'वह सलमान की हिट फिल्म 'वांटेड' के सेट पर अपने पापा बोनी कपूर के साथ पहुंची थी।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 9:47 AM IST
salman khan
salman khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। इनदिनों जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के सिलसिले में उन्हें आएदिन किसी न किसी इवेंट का हिस्सा बनना पड़ रहा है और इसी बीच वह अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी करती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसा खुलासा किया, जिस पर आपको शायद ही यकीन हो। ये खबर बॉलीवुड दबंग खान से जुड़ी है।

'वांटेड' के सेट पर जाह्नवी ने किया कुछ ऐसा:
जाह्नवी ने बताया, 'वह सलमान की हिट फिल्म 'वांटेड' के सेट पर अपने पापा बोनी कपूर के साथ पहुंची थी। तभी वहां पर डांस मास्टर प्रभुदेवा एक गाने पर डांस रिहर्सल कर रहे थे और मैं काफी देर तक उन्हें देखती रही और फिर एक कोने में जाकर मैं भी उनकी तरह नाचने लगी। मैं डांस करने में इतनी मगन थी कि मुझे पता भी नहीं चला कि सलामन खान मुझे चुपचाप डांस करते देख रहे थे। इसके बाद मैं डांस कर खुद रुकी तो उन्होंने मुझे अपने पास बड़े ही प्यार से बुलाया और अपने पूरी टीम के सामने डांस करने को कहा।

बिना शर्म सबके सामने डांस करने लगी जाह्नवी:
इसके बाद जाह्नवी ने बताया, 'मैंने बिना किसी शर्म के उनके कहने पर सबके सामने बेहिचक होकर डांस करने लगी।' बता दें कि उस वक्त जाह्नवी की उम्र महज 12 साल थी। वो बताती है कि आज जब मैं उस पर को याद करती हूं तो बेहद शर्म महसूस होती है।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी