बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी की पहली तस्वीर आई सामने, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

जाह्नवी और खुशी मां के पार्थिव शरीर को देखते ही अम्मा अम्मा कहकर रोनें लगी।
2 min read
Mar 02, 2018
jhanvi and boney
jhanvi and boney

श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है। बोनी कपूर भी पूरी तरह से टूट गए हैं और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी का भी बुरा हाल है। बता दें कि श्रीदेवी के आखिरी वक्त में दोनों बेटियां उनके पास नहीं थी। जब जाह्नवी को श्रीदेवी की मौत की खबर दी गई थी तो वह बेहोश हो गई थी। जब उनका पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा था तो जाह्नवी और खुशी दोनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। अंतिम विदाई से पहले
मां को आखिरी बार देखकर दोनों का इतना बुरा हाल हो गया कि संभालना मुश्किल हो गया था। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के समय जाह्नवी और खुशी की एक झलक दिखाई दी थी। अब श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद जाह्नवी की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह अपने पापा बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर श्रीदेवी के जाने का गम साफ दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में खुशी अपनी मां की अंतिम यात्रा में खड़ी दिखाई दे रही थीं।

अम्मा अम्मा कहकर बहुत रोईं दोनों बहनें:
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा था तो जाह्नवी और खुशी मां के पार्थिव शरीर को देखते ही अम्मा अम्मा कहकर रोनें लगी। उनको संभालना मुश्किल हो गया था।

बेटे की तरह जिम्मेदारियां संभालते दिखे अर्जुन:
वहीं बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन भी इस दुख की घड़ी में अपनी दोनों छोटी बहनों जाह्नवी, खुशी और पिता बोनी के साथ खड़े थे। वह अंतिम यात्रा के दौरान भी बेटे की तरह जिम्मेदारियां संभालते दिखाई दिए। हालांकि जब बोनी ने अपनी पहली पत्नी यानी अर्जुन की मां मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी, तब से वह अपने पिता बोनी से नाराज चल रहे थे। लेकिन इस दुख की घड़ी में अर्जुन सारे गिले शिकवे भुलाकर बोनी और उनकी दोनों बेटियों के साथ थे। जब अर्जुन को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली थी तो वह अपनी शूटिंग छोड़कर सीधे जाह्नवी के पास आ गए थे।

Published on:
02 Mar 2018 08:10 am