बॉलीवुड

डायरेक्टर साजिद खान पर जिया खान की बहन करिश्मा ने लगाए यौन शोषण के आरोप, किए चौंका देने वाले खुलासे

जिया खान की बहन करिश्मा का चौंका देने वाला खुलासा साजिद खान पर लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप
2 min read
sajid_khan.jpg

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की चमक से सब वाकिफ हैं। सेलेब्स की लाइफ, पार्टी और फिल्मों को देखकर हर कोई इसकी तरफ खिंचा चला आता है। लेकिन इस चमक के पीछे एक काली सच्चाई भी है। एक्टर्स के साथ होने वाला शोषण। यौन शोषण पर अब तक कई एक्ट्रेसेज़ बड़े-बड़े खुलासे कर चुकी हैं। ऐसे में अब दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने डायरेक्टर साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने कहा कि साजिद ने उनकी बहन को सेक्शुअल हैरेस किया था।

हाल ही में जिया खान की जिंदगी पर आधारित डॉक्युमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' बीबीसी पर रिलीज हुई है। इस डॉक्युमेंट्री के दूसरे एपिसोड में करिश्मा ने बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे किए। करिश्मा ने बताया कि रिहर्सल का वक्त था। जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। उसी वक्त साजिद खान ने जिया से टॉप और ब्रा उतारने को कहा। उसे नहीं समझ आ रहा था कि क्या करना है। करिश्मा ने आगे बताया कि जिया ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और ये सब हो रहा है। जिया घर आई और रोने लगी।

करिश्मा ने बताया कि जिया खान ने कहा था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अगर वह फिल्म छोड़ेंगी तो उन्होंने धमकी दी जाएगी। उनका नाम बदनाम किया जाएगा। अगर मैं फिल्म में बनी रहती हूं तो मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा। हर तरफ से वो फंस ही रही थी इसलिए उसने फिल्म में काम किया।

इसके साथ ही करिश्मा ने अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन जिया के साथ साजिद खान के घर गई थीं। उनकी उम्र उस वक्त 16 साल की थी। उन्होंने एक स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था और किचन टेबल पर बैठी थी। साजिद खान उन्हें घूर रहे थे और उनसे कहा कि ओह ये सेक्स चाहती है। इस बात को सुनकर तुरंत जिया खान ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। इस पर साजिद कहते हैं देखो वो किस तरह बैठी है। इसके बाद जिया ने कहा कि वो अभी यंग है। उसे नहीं पता है कि उसे क्या चाहिए। करिश्मा ने बताया कि उसके बाद वो दोनों वहां से चली गई थीं।

Published on:
18 Jan 2021 10:55 pm