27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धाकड़’ गर्ल Kangana Ranaut ने बताया क्यों बुरा है नाइट शिफ्ट में काम करना?

कंगना रनौत ने नाइट शिफ्ट में काम करने का बताया बुरा सोशल मीडिया पर ट्वीट हो रहा है जमकर वायरल

2 min read
Google source verification
kangana_ranaut_tweet.jpg

Kangana Ranaut Tweet

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर ट्वीट कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब कंगना ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि 'नेपोटिज्म' और 'मूवी माफिया' के अलावा नाइट शिफ्ट में काम करना सबसे बुरी चीज है। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि इससे आपका बॉडी क्लॉक और फूड साइकिल पूरी तरह बिगड़ जाता है।

एक्टर गुरमीत चौधरी ने 'राम मंदिर' निर्माण में योगदान की कही बात, परिवार के साथ जाएंगे अयोध्या

कंगना लिखती हैं, 'नेपोटिज्म' और 'मूवी माफिया' के अलावा एक एक्टर के तौर पर सबसे ज्यादा बुरी चीज 'नाइट शिफ्ट' में काम करना है। जब सूरज उग रहा होता है, तब आप सोते हैं। आपका बॉडी क्लॉक और फूड साइकिल पूरी तरह बिगड़ जाता है। पहली कुछ रातों के बाद मुझे भूख कम लगने लगी और सब कुछ अव्यवस्थित हो गया। मेरी बॉडी को इसकी आदत पड़ने का इंतजार कर रही हूं, ट्विटर पर क्या खबर है?" उनके इस ट्वीट पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Tandav के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बयान जारी कर कही ये बात

बता दें कि हाल ही में कंगना ने अपनी फिल्म धाकड़ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह तलवार हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर लाशों का ढेर है और खून बिखरा हुआ है। पोस्टर में कंगना का एकदम अलग रूप देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए वह लिखती हैं, "वो निडर और उग्र है, वो एजेंट अग्नि है। भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर 'धाकड़' 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म धाकड़ की शूटिंग भोपाल में कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल अहम भूमिका में हैं।