27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tandav के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बयान जारी कर कही ये बात

तांडव डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मांगी माफी ट्विटर पर शेयर किया ऑफिशियल पोस्ट कहा- लोगों की भावनाएं आहत का कोई इरादा नहीं था

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jan 18, 2021

VIDEO: विवादों में घिरी सैफ अली खान स्टारर वेब सीरिज 'तांडव', कई FIR दर्ज

VIDEO: विवादों में घिरी सैफ अली खान स्टारर वेब सीरिज 'तांडव', कई FIR दर्ज

नई दिल्ली | वेब सीरीज तांडव (Tandav) को लेकर लगातार बवाल बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए हैं। वहीं कई नेता और सूचना प्रसारण मंत्रालय भी अमेजन से जवाब मांग चुका है। ऐसे में इतने भारी विवाद के बाद ताडंव के डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने एक माफीनामा पोस्ट किया है। उन्होंने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए तांडव की वेबसीरीज को पूरी तरह से काल्पनिक बताया है। हालांकि अली की माफी के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्हें ट्विटर पर लगातार खरी-खोटी सुनने को मिल रही है।

Monica Bedi के दीवाने जेलर ने बाथरूम में लगवा दिया था CCTV, गैंगस्टर अबू सलेम के प्यार में जेल में काटे 5 साल

अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- वेब सीरीज तांडव पर दर्शकों के रिएक्शन को हम करीब से देख रहे हैं। आज एक चर्चा के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हमें बताया कि उन्हें वेब सीरीज के कुछ पहलुओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। जिसमें कहा गया है कि इससे लोगों की भावनाओं को आहत किया गया है। तांडव एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है और इसका किसी भी व्यक्ति या घटना से कोई लेना देना नहीं है। इसके निर्माताओं और कलाकारों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म की भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

पोस्ट में आगे लिखा गया है- तांडव की पूरी कास्ट और क्रू लोगों की भावनाओं और चिंताओं पर संज्ञान लेती है और अगर इस गैर-इरादतन तरीके से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।

अली ने भले ही माफी मांग ली है लेकिन लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब किसी भी माफी का कोई फायदा नहीं। वो इसे स्वीकार नहीं करेंगे।