बॉलीवुड

जॉन ने लगाया अक्षय को फोन, कहा, गुरुजी इस फिल्म का सीक्वल करें..

आशा करता हूं कि जल्द ही मैं अक्षय के साथ कोई कॉमेडी फिल्म करूंगा।
2 min read
Jul 19, 2018
John Abraham
John Abraham

बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम सुपरहिट फिल्म 'गरम मसाला' के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'गरम मसाला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। जॉन और अक्षय उस शानदार सफलता को एक बार फिर एक साथ दोहराना चाहते हैं और'गरम मसाला 2'बनाना चाहते हैं।

मैं कॉमेडी करना चाहता हूं:

पहले भी कई बार 'गरम मसाला'के अगले भाग को बनाने की बात की गई है लेकिन बात नहीं बन सकी । जॉन अब्राहम ने'गरम मसाला 2'के बारे में पूछे जाने पर कहा,'मैं सचमुच खूब कॉमेडी करना चाहता हूं। मुझे लोगों को हंसाना है। सच कहूं तो हाल ही में मैंने अपनी फिल्म गरम मसाला देखी और फिल्म देखने के तुरंत बाद मस्ती वाले मूड में अक्षय कुमार को फोन करके बोला कि गुरुजी गरम मसाला 2 करते हैं।

जवाब में उन्होंने भी मस्ती वाले अंदाज में कहा कि हां करते हैं। मैं और अक्षय साथ में काम करना चाहते हैं। अक्की तो हॉउसफुल 4 में कॉमेडी कर ही रहे हैं लेकिन मैं भी कॉमेडी करना चाहता हूं। आशा करता हूं कि जल्द ही मैं अक्षय के साथ कोई कॉमेडी फिल्म करूंगा। शायद हम जल्द ही घोषणा भी कर दें।'

कॉमेडी सबसे मुश्किल काम:
जॉन ने कहा, 'मेरे हिसाब से कॉमेडी सबसे मुश्किल काम होता है। मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं लोगों को हंसाना सबसे कठिन काम होता है।' साथ ही उन्होंने कहा,'यदि अक्षय और मेरी बातचीत, डेट्स और बाकी चीजें सही बैठ गईं तो जल्द ही मेरी चाहत पूरी हो जाएगी। जब मैं और अक्षय साथ होते हैं तब बहुत मजा आता है। हम कई बार सिचुएशनल कॉमेडी के सीन क्रिएट कर देते हैं। हॉउसफुल 2 के समय एक वाटर फॉल वाला सीन था जो हमने मिलकर अचानक किया था। कॉमेडी हर समय प्लान करके नहीं की जाती कुछ कॉमेडी के सीन अचानक होते हैं और वही सबसे मजेदार भी लगते हैं।'

Published on:
19 Jul 2018 07:57 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय