बेटे को कैसे बताएं बीमारी के बारे में:
सोनाली ने अपनी पोस्ट में बेटे के बारे में लिखा,'आज से ठीक 12 साल, 11 महीने और और 8 दिन पहले जब रणवीर पैदा हुआ, वह मेरे दिल पर राज करने लगा। इसके बाद से मैंने और गोल्डी ने जो कुछ भी किया उसके सेंटर में बस बेटे की खुशी और उसका ही सुख होता था। ...और जब मुझे मेरी इतनी बड़ी बीमारी कैंसर के बारे में पता चला तो हमारे लिए सबसे बड़ी दुविधा यह थी कि हम उससे इस बारे में क्या और कैसे कहें।'