बॉलीवुड

वरुण धवन, नीतू सिंह के बाद ‘जुग जुग जियो’ की टीम से Maniesh Paul भी कोरोना पॉजिटिव

'जुग जुग जियो' ( Jug Jug Jiyo Film ) से चौथा मेंबर के रूप में मनीष पॉल ( Maniesh Paul ) कोरोना पॉजिटिव पहले नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) , वरुण धवन ( Varun Dhawan ) और राज मेहता ( Raj Mehta ) आए पॉजिटिव अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) की रिपोर्ट है नेगेटिव

2 min read
Dec 08, 2020
वरुण धवन, नीतू सिंह के बाद 'जुग जुग जियो' की टीम से Maniesh Paul भी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। फिल्‍म 'जुग जुग जियो' ( Jug Jug Jiyo Movie ) की टीम के प्रमुख कलाकार एक के बाद कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। इस दौरान कलाकार नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) , वरुण धवन ( Varun Dhawan ) और निर्देशक राज मेहता ( Raj Mehta ) कोरोना पॉजिटिव आ गए। अब खबर है कि फिल्म में एक रोल निभा रहे टीवी होस्‍ट और एक्टर मनीष पॉल ( Maniesh Paul ) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मनीष को था हल्‍का बुखार

मनीष ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि 'ईटाइम्‍स' की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मनीष को हल्‍का बुखार आया था, जिसके बाद वह मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर भी पॉजिटिव आए हैं। हालांकि बाद में खुद अनिल ने साफ कर दिया कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है।

'काम पर निकला तो कोविड-19 की चपेट में आ गया'

सोमवार को वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसक कैप्शन में वरुण ने लिखा,'तो जैसे कि कोरोना काल में मैं काम पर निकला तो कोविड-19 की चपेट में आ गया। प्रोडक्शन के द्वारा सभी सावधानियां बरती गई, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासकर कोविड-19 तो बिल्कुल नहीं। इसलिए कृपया अधिक सावधानी बरतें। मेरे ख्याल से मैं और अधिक सावधान रह सकता था। लोग मुझे जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भेज रहे हैं और इस वक्त मेरा जुनून काफी ज्यादा है। शुक्रिया।'

इस बीच खबर है कि चंडीगढ़ में ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग राजकुमार राव ( Rajkummar Rao ) के साथ कर रहीं एक्ट्रेस कृति सैनन ( Kriti Sanon ) भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। हालांकि उनका चंडीगढ़ शेड्यूल पूरा हो चुका है। फिलहाल कृति ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। उनके स्वास्थ्य को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Published on:
08 Dec 2020 12:15 am
Also Read
View All