17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनन्या पांडे की कजन Alanna Pandey ने बॉयफ्रेंड को किस करते फोटो की शेयर, जानें मां का रिएक्शन

बॉयफ्रेंड के साथ अलाना पांडे ( Alanna Panday ) की फोटोज वायरल मां डियान पांडे ( Deanne Panday ) ने भी दिया रिएक्शन फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 25 Nov 2020, 6:00 PM IST

अनन्या पांडे की कजन Alanna Pandey ने बॉयफ्रेंड को किस, फोटो की शेयर, जानें मां का रिएक्शन

अनन्या पांडे की कजन Alanna Pandey ने बॉयफ्रेंड को किस, फोटो की शेयर, जानें मां का रिएक्शन

मुंबई। फिटनेस ट्रेनर डिआन पांडे (Deanne Panday) की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ( Ananya Panday ) की कजन अलाना पांडे ( Alanna Panday ) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। उनका सोशल मीडिया हैंडल बिकिनी फोटोज से अटा रहता है। हाल ही अलाना ने उनके बॉयफ्रेंड Ivor Mccray V के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में अलाना अपने बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आ रही हैं। ये फोटोज वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : सना खान से तुलना करने पर भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं-3 साल से नहीं बनाए संबंध,हॉट तस्वीरों पर कही ये बात

हाथ में ड्रिंक और किस
अलाना ने हाल ही जो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें वह बॉयफ्रेंड के साथ बाथटब पर नजर आ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे को किस करते हुए पोज दिए हैं। इन फोटोज पर फैंस और उनके दोस्तों ने तारीफों के पुल बांधे हैं। फोटो लोकेशन के अनुसार ये फोटोज अमरीका के एक रिसोर्ट में लिए हुए हैं।

मां ने दिया रिएक्शन
अलाना के इन फोटोज पर उनकी मां डिआन पांडे ने भी रिएक्शन दिया है। डिएन ने कमेंट्स में लिखा,'गॉड ब्लेस यू।' जवाब में अलाना ने भी मां को प्यार जताया है। निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी कमेंट करते हुए लिखा है,' बहुत सुंदर।'

बिकिनी तस्वीरों पर मिला बुरा कमेंट
इसी साल जून माह में अलाना ने इंस्टाग्राम पेज पर एक बुरा वाकया शेयर किया था जिसमें उन्हें बिकिनी फोटोज के कारण गंदा कमेंट मिला। अलाना ने पोस्ट में बताया था,'मेरे पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मेरा गैंगरेप होना चाहिए क्योंकि मैंने बिकिनी में तस्वीर साझा की थी। उसके बाद उसने उस पोस्ट पर मेरे माता-पिता को भी टैग किया, जिससे वो भी उसे देख सकें। काश मैंने स्क्रीनशॉट ले लिया होता। कमेंट देखकर मैं काफी विचलित हो गई थी। मैंने तुरंत ही उस महिला को ब्लॉक कर दिया। और इंस्टाग्राम ने भी उस कमेंट को डिलीट कर दिया। जब मैं उस महिला को ब्लॉक करने के लिए उसकी प्रोफाइल पर गई तो मैंने देखा कि वो एक शादीशुदा महिला थी और उसकी एक बेटी भी थी। वो भी मुझसे छोटी। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा किसी दूसरे के बच्चे के बारे में कैसे सोच सकते हो।'

यह भी पढ़ें : देश में कोरोना से हालात बदतर, स्टार्स घूम रहे मालदीव, 'दबंग 3' निर्माता ने सितारों को लगाई फटकार

'ये रोज सुबह उठकर पढ़ना पड़ता है'

अलाना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था,'ये एक महीने पहले हुआ था। काश मैंने इसके बारे में पहले ही बात की होती। लेकिन सुबह उठते ही ऐसी चीजें पढ़ना अब मेरे लिए आम बात है ये मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ये केवल 1 प्रतिशत है मुझे ये रोज सुबह उठकर पढ़ना पड़ता है।' अब यह पोस्ट अलाना ने अपने अकाउंट से हटा दी है।