बॉलीवुड

‘अपने ईगो से ही खा गई मार’, इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकराने का Juhi Chawla को आज भी है पछतावा

जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. आज भी उनके किरदारों को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपनी एक बात पर काफी पछताती हैं कि उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों को करने के इंकार कर दिया था.
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 4:19 PM IST
'अपने ईगो से ही खा गई मार', इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकराने का Juhi Chawla को आज भी है पछतावा
'अपने ईगो से ही खा गई मार', इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकराने का Juhi Chawla को आज भी है पछतावा

90 दशक की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में शुमार एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपने बेहद लंबे करियर में इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं. साथ ही उन्होंने अपने दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है. आज भी लोगों के बीच उनकी फिल्में और उनके जबरदस्त किरदार लोगों के जहन में ताजा हैं. उनके गानों और डांस के लोग आज भी दीवाने हैं. वो आज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने लाखो-करोड़ों फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

साथ ही उनके साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसपर उनके फैंस दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस अपने कुछ फैसलों को लेकर आज भी पछताती हैं. जी हां, जूही को आज भी इस बात का पछतावा है कि वो इतनी बिजी रहा करती थी कि उनके हाथ से कई सुपरहिट फिल्में निकल गईं. उस दौर में उनके पास काम की कमी नहीं थी इसलिए एक्ट्रेस को कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े थे.

खास बात ये है कि उन फिल्मों में काम करने वाली सभी एक्ट्रेसेस की किस्मत चमकर गई थी. एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) की 'राजा हिंदुस्तानी', शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की 'दिल तो पागल है' और सलमान खान (Salman Khan) की 'बीवी नंबर 1' जैसी फिल्मों के ऑफर को ठुकराना पड़ा ता, जिसका उनको बेहद अफसोस है, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी भी है कि उन्होंने दूसरी एक्ट्रेसेस को सुपरस्टार बना दिया.

साथ ही जूही ने आगे बताया था कि 'मुझे कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के मौके मिले लेकिन मेरा ईगो आड़े आ गया. मुझे कुछ फिल्में करनी चाहिए थीं जो कि मैंने नहीं कीं. मुझे और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए थी और मुझे कॉम्पिटिटिव होना चाहिए था. मैंने आसान राह चुनी और वही करती रही जो करती आई थी और उन्हीं लोगों के साथ काम किया जिनके साथ मैं कम्फर्टेबल थी, मैंने अपनी सीमाएं नहीं तोड़ी थीं.'

बता दें कि जूही चावला की ठुकराई इन फिल्मों से सबसे ज्यादा फायदा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को हुआ था, जिन्होंने इन तीनों ही फिल्मों में काम किया था.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन