
पिछले साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार 'टाइगर जिन्दा है' का के्रज अभी भी चालू है। पिछले 24 दिनों से इस फिल्म का लगातार ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला बरकरार है।पहले हफ्ते में तो 'टाइगर जिन्दा है' के सामने कोई ओर बड़ी फिल्म रिलीज ही नही हुई। 20 दिनों के बाद टाइगर की दहाड़ के सामने 3 फिल्मों ने एक साथ आने की हिम्मत की लेकिन टटाइगर जिन्दा हैट ने एक साथ ही तीनों फिल्मों को पटखनी दे दी।
इस हफ्ते तीन अलग अलग जोनर की फिल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म थी सैफ अली खान की 'कालाकांडी'। दूसरी अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' और तीसरी विक्रम भट्ट की '1921'।
माना जा रहा था कि इन तीन फिल्मों के बाद अब 'टाइगर जिन्दा है' का सफर बस यहीं खत्म हो जाएगा और बाकी का कसर 'पैडमैन' के साथ पूरा हो जाएगा। लेकिन सलमान खान की फिल्म टाइगर जिन्दा है ने एक साथ तीनों ही फिल्मों को मात दे दी।
बता दें कि 24 दिनों में सलमान खान की 'टाइगर जिन्दा है' ने 323 करोड़ रुपये कमा लिया है इसके साथ ही ये सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। इससे पहले सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' थी। जिसनें 320 करोड़़ की कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की आगे आने वाली फिल्में इस रिकार्ड को तोड़ पाती है कि नहीं। बता दें कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।