17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस फिल्म से श्री देवी को टक्कर देगीं धकधक गर्ल माधुरी..

फिलहाल माधुरी दीक्षित फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग मेें व्यस्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 15 Jan 2018, 11:04 AM IST

madhuri dixit first marathi film bucket list first look

madhuri dixit first marathi film bucket list first look

बॉलीवुड में अपनी दिलकश अदायगी के लिए मशहूर सहाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब जल्द ही अपने नए रुप में आने वाली हैं। दर्जनों हिन्दी फिल्में करने के बाद माधुरी दीक्षित अब जल्द ही मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट ' के साथ आ रही हैं। ये माधुरी की पहली मराठी फिल्म होगी।

गर्लफ्रेंड यूलिया को लेकर सलमान को सुननी पड़ी खरी खौटी..जानिए क्या है मामला!

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने अपने टि्वटर अकांउट से ये जानकारी साझा की है। माधुरी ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है कि -और यहां रहा मेरी पहली मराठी फिल्म का पहला लुक( And here is the first look of my first #मराठी film )

उठा राज से पर्दा..विकास की प्लानिंग से ही बाहर हुए थे प्रियांक और हितेन

पोस्टर में माधुरी हरे रंग की साड़ी और मंगलसूत्र पहने और माथे पर लाल बिंदी सजाए हैं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। बेहद कम मेकअप में माधुरी का यह लुक कुछ हद तक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी के लुक की याद दिलाता है। अपनी पहली मराठी फिल्म के बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने बताया है कि, ‘यह फिल्म एक गृहणी की कहानी है। जो कि न केवल आपको जीने की उम्मीदें देती है बल्कि आपको जीवन जीने का सही तरीका भी बताती है। मैंने इस फिल्म को करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि यह कहानी हर दर्शक के दिल में एक खास जगह बनाने में सफल होगी।' इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर कर रहे हैं।

BIGG BOSS 11: हिना ने अपनी हसीन अदाओं से सजाई शो के फिनाले में महफिल...वीडियो वायरल

आपको बता दें कि अपनी इस मराठी फिल्म के अलावा माधुरी दीक्षित इस साल डायरेक्टर इंदर कुमार की नई कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

ये पैंतरा आजमा कर सलमान को इम्प्रेस कर रहीं है अर्शी..खर्च कर डाले 6 लाख