30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: हिना ने अपनी हसीन अदाओं से सजाई शो के फिनाले में महफिल…वीडियो वायरल

आज ग्रेंड फिनाले में हिना खान ने एक शानदार परफॅार्मेंस देेने वाली है...इतना ही नहीं उनके साथ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Jan 2018, 2:40 PM IST

hina khan

hina khan

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी बहू अक्षरा यानी एक्ट्रेस हिना खान। पहली बार किसी टीवी शो में काम किया और शो ने एक इतिहास सा रच दिया। काफी वक्त तक तो लोग जानते भी नहीं थे की टीवी की अक्षरा का असली नाम हिना है। जैसा टीवी पर वो दिखी लोगों के लिए वो वैसी ही बन गई। कई साल उन्होंने इस शो को दिए, कई अवार्ड्स जीते...लेकिन हमेशा से उनका मानना था कि कुछ बचा है जो नहीं मिला। शो के कारण पॅापुलेरिटी, फैन्स का प्यार , फैम सब मिला लेकिन फिर भी कुछ अधूरा सा था।


और वो थी उनकी खुद की पहचान। लोग सिर्फ उन्हें बतौर अक्षरा जानते थे लेकिन वो असल जिंदगी में कैसी हैं कोई नहीं जानता था। इसके बाद उन्होंने एक चैलेंज लिया और शो छोड़ दिया। हिना भले ही शो से चली गईं लेकिन उन्होंने बिना ब्रेक लिए एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। नाम था- खतरों के खिलाड़ी। ये रिएलिटी शो भी इतना सफल रहा की देखते ही देखते टीआरपी में सबसे आगे आ गया। शो में हिना खान अंत तक रही और दूसरा स्थान प्राप्त किया।


लेकिन उनकी लाइफ का सबसे बड़ा चैलेंज था सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो बिग बॅास 11। इस खेल में वे कभी सच्ची दोस्त बनी तो कभी विलैन। कभी झूठ बोला तो कभी बेबाकी से सच का सामना किया। लेकिन हर टास्क और हर खेल को इमानदारी के साथ जीतोड़ मेहनत से खेला। शो के बीच लगातार लोगों ने उन्हें लेकर कड़वी और मीठी बातें कहीं। लेकिन जरा सोचिए लोगों ने उनके बारे में कितनी बातें की...इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल में वे कितनी पॅापुलर रही। उन्होंने किसी भी तरह लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

और आज ग्रेंड फिनाले में हिना खान ने एक शानदार परफॅार्मेंस देेने वाली हैं। बता दें हाल में शो का प्रोमों रिलीज किया गया है जिसमें हिना काफी हॅाट अंदाज में दिखाई दे रही हैं।इस परफॅार्मेंस के दौरान प्रियांक शर्मा और लव त्यागी भी उनके साथ थिरकते दिखाई दिए। देखिए वीडियो...

वैसे शुरुआती दौर में कहा जा रहा था हिना खान बिग बॅास के शो की विनर रहेंगी। उनकी पॅापुलेरिटी को देखते हुए लोगों ने शो देखे बिना इस शो के विनर की अनाउंसमैट कर दी थी। लेकिन जिस तरह शिल्पा शिंदे इस खेल की नायिका बनने लगी सबकी नजर हिना से खिसकर शिल्पा की ओर चली गई। और देखते ही देखते हिना इस खेल की खलनायिका के तौर पर मशहूर हो गई।


पर आखिरी कुछ हफ्तो में जिस तरह हिना खान ने अपने बिगड़ते खेल को संभाला वो काबीले तारीफ था। हिना ने एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान बनाई। वहीं शिल्पा बीच के कुछ हफ्तों में मानों कहीं खो सी गई। पर अब दोनो ही कंटेस्टेंट्स खेल में वापसी करती दिख रही हैं। कहना मुश्किल हो गया है की कौन बिग बॅास का ये खेल जीतेगा। कुछ लोग अपना बेशुमार दिल हीना को सोंप रहे हैं तो कुछ शिल्पा के खेल से काफी प्रभावित हैं।


इन सबके बीच विकास गुप्ता तो कहीं खो ही गए हैं। मानो उनका तो खेल कभी का खत्म हो गया है। शिल्पा और हिना टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। जहाँ, हिना खान अपने करैक्टर अक्षरा से घर घर में लोकप्रिय हुई थी। तो वहीं, शिल्पा को उनके अंगूरी भाभी करैक्टर से दर्शको का भरपूर प्यार मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस साल बिग बॅास का विनर घोषित होता है।