30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SHOCKING: बिग बॅास के घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, अब तीन खिलाड़ियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला…

बता दें बिग बॅास फिनाले का एपिसोड पहले ही शूट हो चुका है और सूत्रों से मिली खबर से पता चल गया है कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Jan 2018, 1:04 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

बिग बॅास 11 का आज ग्रेंड फिनाले है। बता दें आज बिग बॅास 11 का सफर आज मीठी याद बन खत्म हो जाएगा। पूरे 105 दिन कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो को देख रहे उनके फैन्स के लिए भी बहुत खास था। कभी तकरार, कभी मीठा प्यार , कभी रोमांस तो कभी दोस्ती का जुनून...इस शो में सभी ने रिश्तों के कई रंग देखें हैं। और आज ग्रेंड फिनाले में ये दिख जाएगा कि किस खिलाड़ी ने इन रिश्तों को निभाया है।


लेकिन अब हम आपको एक खास खबर सुनाने जा रहे हैं। बता दें बिग बॅास फिनाले का एपिसोड पहले ही शूट हो चुका है। फिनाले में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा में मुकाबला है। इन चार लोगों में सिर्फ पुनीश ही कॉमनर हैं बाकी तीन लोग सेलेब्रिटी हैं। पिछले साल मनवीर गुर्जर एक कॉमनर ही थे और वे विजेता रहे थे। इस बार भी लग रहा था कि कॉमनर की जीत हो सकती है लेकिन हाल में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पुनीश शर्मा मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

वहीं अब हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच जंग जारी है। वैसे शुरुआती दौर में कहा जा रहा था हिना खान बिग बॅास के शो की विनर रहेंगी। उनकी पॅापुलेरिटी को देखते हुए लोगों ने शो देखे बिना इस शो के विनर की अनाउंसमैट कर दी थी। लेकिन जिस तरह शिल्पा शिंदे इस खेल की नायिका बनने लगी सबकी नजर हिना से खिसकर शिल्पा की ओर चली गई। और देखते ही देखते हिना इस खेल की खलनायिका के तौर पर मशहूर हो गई।


पर आखिरी कुछ हफ्तो में जिस तरह हिना खान ने अपने बिगड़ते खेल को संभाला वो काबीले तारीफ था। हिना ने एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान बनाई। वहीं शिल्पा बीच के कुछ हफ्तों में मानों कहीं खो सी गई। पर अब दोनो ही कंटेस्टेंट्स खेल में वापसी करती दिख रही हैं। कहना मुश्किल हो गया है की कौन बिग बॅास का ये खेल जीतेगा। कुछ लोग अपना बेशुमार दिल हीना को सोंप रहे हैं तो कुछ शिल्पा के खेल से काफी प्रभावित हैं।


इन सबके बीच विकास गुप्ता तो कहीं खो ही गए हैं। मानो उनका तो खेल कभी का खत्म हो गया है। शिल्पा और हिना टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। जहाँ, हिना खान अपने करैक्टर अक्षरा से घर घर में लोकप्रिय हुई थी। तो वहीं, शिल्पा को उनके अंगूरी भाभी करैक्टर से दर्शको का भरपूर प्यार मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस साल बिग बॅास का विनर घोषित होता है।