30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उठा राज से पर्दा..विकास की प्लानिंग से ही बाहर हुए थे प्रियांक और हितेन

आज है बिग बॉस 11 का ग्रैंड फिनाले। उठेगा विजेता के नाम से पर्दा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 14 Jan 2018, 8:15 PM IST

big boss 11

big boss 11

देश की सबसे चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फाइनलिस्ट में अब सिर्फ 4 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। हिना खान,शिल्पा शिन्दे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। चारों ही कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए काफी लंबा गेम खेल कर आए हैं। इस गेम में सभी ने खुद के गेम के लिए अपने नजदीकियों की भी कुर्बानी दी है। खास तौर पर विकास गुप्ता ने।

बिग बॅास 11 के खत्म होते ही इस काम में लगेंगी हिना खान, खुद ने किया खुलासा...

दरअसल विकास गुप्ता टीवी जगत के एक जाने पहचाने निर्माताओं में से एक हैं। शो की शुरुआत में उनका गेम थोड़ा कमजोर था। लेकिन एक टॉस्क के दौरान वो घर में ही बने जेल में क्या गए और बस वहीं से बिग बॉस के घर में सामने आया एक नया 'मास्टरमाइंड विकास'। विकास उसके बाद घर में एक अलग ही रुप में दिखे। फिर दुश्मन क्या और दोस्त क्या, सभी को शतरंज के मोहरों की तरह चलाने लगे।

OMG! परिणीति ने बतों ही बातों बता डाला कौन हैं उनका हमसफर, कहा- ...को मैं अमर प्रेम करती हूं

बिग बॉस के घर में अकसर लोगो ने इस बात को लेकर विकास पर आरोप भी लगाया कि जो भी विकास के पास आता है वो घर से बाहर हो जाता है। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर से एक- एक करके उनके सारे दोस्तों ने रुक्सत ले ली, चाहे वो प्रियांक हो या फिर हितेन तेजवानी।

देखना दिलचस्प होगा कि आज के ग्रैंड फिनाले में विकास के मास्टर माइंड गेम की जीत होती है, कि बाजी उनपर उलटी पड़ती है। बता दें कि पिछले टॉस्क में हिना खान ने अपने स्मार्ट गेम से विकास की हर बाजी को पलट दिया था और जाते -जाते मास्टरमाइंड विकास के सारे प्लान धरे रह गए थे।