बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा अपनी दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक अलग ही शक्सियत है जो कि बाकि अभिनेत्रियों से एक दम जुदा है। जहां एक तरफ बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहती है वहीं मलाइका एक्टिंग से कही ज्यादा अपने आइटम डांस के लिए चर्चा में रहती हैं। यूं तो मलाइका सालों से फिल्म जगत में हैं लेकिन उनको स्टारडम मिली उनके एक आइटम सांग 'मुन्नी बदनाम' हुई के बाद। जिसके बाद से ही मलाइका अरोड़ा को फिल्मों से ज्यादा आइटम सांग करने के ऑफर आने लगे जिसे मलाइका ने बखूबी इनकैश किया है।