बॉलीवुड

सिर्फ 9 से 6 की नौकरी करना चाहती थीं काजोल, जानें फिर कैसे चमक गई किस्मत और बन गईं बॉलीवुड स्टार

एक वक्त था ऐसा था जब कोजोल एक्टिंग लाइन में कभी नहीं आना चाहती थीं और सिर्फ 9 से 6 की नौकरी करना चाहती थी। फिर कैसे काजोल बॉलीवुड में आ गईं और बन गईं स्टार।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 4:00 PM IST
Kajol only wanted to do a job, know how Kajol became Bollywood actress
Kajol

नई दिल्ली। How Kajol became Bollywood actress: एक्ट्रेल काजोल (Kajol) बॉलीवुड की जानी मानी सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। काजोल अपने जमाने के लगभग सभी सुपरस्टार कलाकारों के साथ काम कर चुकीं हैं। वहीं, फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुख कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले जैसी फिल्मों में दर्शकों ने काजोल और शाहरुख (Kajol and Shahrukh) की जोड़ी और इनकी कैमेस्ट्री को खूब पसंद किया। आज काजोल के लाखों करोड़ों फैंस हैं।

इतना सबकुछ काजोल को एक्टिंग की दुनिया में आने के कारण मिला है। लेकिन एक वक्त था ऐसा था जब कोजोल एक्टिंग लाइन में कभी नहीं आना चाहती थीं और सिर्फ 9 से 5 की नौकरी करना चाहती थी। फिर कैसे काजोल बॉलीवुड में आ गईं और बन गईं स्टार।

ये था काजोल की जिंदगी का प्लान

दरअसल इस बात का खुलासा खुद काजोल ने किया था। उन्होने एक इंटरव्यू में बताया था कि आज वो एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, लेकिन वो फिल्मी लाइन में आकर काम बिलकुल नहीं करना चाहती थीं। इसके पीछे की वजह बताते हुए काजोल ने बताया था कि ‘मैंने हमेशा सोचा कि मुझे इस पर्दे पर कभी नहीं आना है। क्योंकि मैंने हमेशा देखा कि मेरे खानदान के जो लोग थे मेरी मां मेरे पिता, मेरे दादा जी, इन लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। इतना काम करते थे, इतना काम करते थे कि मुझे लगता था कि मुझे तो जिंदगी में इतना काम करना ही नहीं है।

काजोल ने बताया था कि- ‘मुझे कुछ बनना है तो मैं जरूर कुछ बनूंगी लेकिन इतना काम करके नहीं बनूंगी। मैं आसान राह चाहती थी, डेली मंथली पे चेक चाहती थी। महीने के अंत में एक भारी रकम मिल जाए। 9 से 6 की नौकरी होनी करना चाहती थी। ये मेरी जिंदगी का प्लान था।

चल तेरा भी मेकअप कर देता हूं

काजोल ने बताया था कि- मेरी एक कजिन मयूरी को अपना फोटोशूट करवाना था। मैं उसको सपोर्ट करने के लिए गई थी। जब हम वहां पहुंचे तो उसका मेकअप हुआ और फोटो सेशन शुरू हो गया। वहीं, मिकी ने मुझसे कहा कि चल तेरा भी मेकअप कर देता हूं, देखते हैं क्या होता है उसके बाद मैं कैमरे के सामने बैठ गई, फिर राहुल अंकल ने मेरी तस्वीरें देखीं और फिल्म के लिए अप्रोच किया। इस तरह से में फिल्मों में आ गई।

काजोल ने बताया था कि मेरी पहली फिल्म के मुहूर्त पर मेरे डैडी ने मुझसे कहा था कि एक बार जो ये चूना लग जाता है तो कभी निकलता नहीं। तो मैं कहती थी कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं आपको प्रूव करके दिखाऊंगी। शुरुआत में मुझे सब कुछ बोरिंग लगता था। इतने घंटे काम करना पड़ता था। मैं जब भी अपनी मां को काम करते देखती थी, मां कहती थी कि 12 साल मैंने अपने बच्चों को सिर्फ सोते और बढ़ते हुए देखा है। मेरी मां ऐसे काम करती थीं। मैंने तब सोचा था कि मैं जब बड़ी हो जाऊंगी तो ये तो बिलकुल नहीं बनूंगी।

Updated on:
7 Nov 2021, 4:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई