Kalki Box Office Collection Day 32: अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म हर दिन खिड़की तोड़ कमाई कर रही है।
Kalki Box Office Collection Day 32: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म का क्रेज फैंस के ऊपर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि कल्कि अपनी रिलीज के 32वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में आई फिल्म 'सरफिरा' या 'बैड न्यूज' दोनो की हालत 1 हफ्ते में ही खस्ता हो गई है, पर 'कल्कि' का जादू अभी तक चल रहा है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कलेक्शन के नंबर देखकर मेकर्स भी खुशी से झूम रहे हैं।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि' हर दिन इतिहास रच रही है। 28 जुलाई रविवार यानी रिलीज के 32वें दिन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 632.00 करोड़ हो गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अभी और शानदार कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में प्रभास. दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन, दिशा पटानी सहित विजय देवरकोंडा जैसे कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म ओटीटी पर कब आएगी इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है, पर कहा जा रहा है कि कल्कि अगस्त के आखिरी में या सितंबर में आ सकती है। बता दें, इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, अमेजन प्राइम 'कल्कि 2898 एडी ' को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अंग्रेजी सब-टाइटल के साथ स्ट्रीम करेगा और नेटफ्लिक्स 'कल्कि 2898 एडी ' का हिंदी वर्जन अंग्रेजी सब-टाइटल के साथ रिलीज करेगा।