बॉलीवुड

Dilip Kumar से बेपनाह मोहब्बत करने वाली इस एक्ट्रेस को करनी पड़ी थी अपने ही जीजा से शादी, दुखभरी है एक्ट्रेस की कहानी

आज के समय में फिल्मों में नानी और दादी का करिदार निभाने वाली एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) एक जमाने में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इतना ही नहीं वो उन्हें इस कदर चाहती थी कि उनके साथ घर बसाने के सपने तक देखने लगी थीं, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया.
2 min read
• •
Mar 25, 2022
kamini_kaushal_who_was_dilip_kumar_first_love.jpg
Dilip Kumar से बेपनाह मोहब्बत करने वाली इस एक्ट्रेस को करनी पड़ी थी अपने ही जीजा से शादी

हिंदी फिल्मों से लेकर टीवी जगत में अपना जबरदस्त नाम कमाने वाली एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) को शायद भूले नहीं होंगे आप. उन्होंने अपने दौर से लेकर अब तक कई फिल्मों में काम किया है और इसके अलावा कई टीवी शो में भी नजर आ रही हैं, लेकिन क्या आप में से कोई ये जानता भी हैं कि कामिनी कौशल का पहला प्यार कोई और नहीं अपने दौर के लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) हुआ करते थे. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है.

इतना ही नहीं कामिनी कौशल और दिलीप कुमार एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे. दोनों के दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि एक दूसरे से शादी एक दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन शायद नियती को कुछ और ही मंजूर था. ऐसा कहा जाता है कि अगर दिलीप कुमार सायरा बानो से शादी नहीं करते तो वो कामिनी कौशल के साथ शादी जरूर करते. कामिनी कौशल ने साल 1948 में फिल्म 'शहीद' में दिलीप कुमार के साथ काम किया था.

खबरों की माने तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए थे. बताया जाता है कि कामिनी कौशल पहले से ही शादीशुदा थीं. दरअसल, उनकी मर्जी के खिलाफ उनकी शादी उनके बहनोई से कर दी गई थी और ऐसा एक मजबूरी के चलते करना पड़ा था. कामिनी की बहन की अचानक मृत्यु हो जाने के चलते उनके बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं था. ऐसे में परिवार ने ये तय किया कि कामिनी की शादी उनकी बहन के पति से कर दी जाए.

इससे मां की ममता से वंचित बच्चों को मां मिल जाएगी. कामिनी की मर्जी जाने बिना उनकी शादी बहनोई से कर दी गई. इसके बाद कामिनी और दिलीप कुमार की नजदीकी की खबर जब परिवार को लगी तो बहुत बड़ा बवाल हुआ था. कामिनी के भाईयों ने दिलीप कुमार को एक्ट्रेस से दूर रहने की धमकी दी और उन्होंने दिलीप कुमार से कहा था कि 'अगर वो कामिनी से दूर नहीं हुए तो उन्हें जान से मार देंगे'. ऐसे में आखिर परिवार के दबाव में कामिनी को दिलीप कुमार से रिश्ता तोड़ना ही पड़ा.

Published on:
25 Mar 2022 04:11 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है