हर दिन हिंदी से लेकर भोजपुरी फिल्म के गाने रिलीज होते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच में धमाल मचाते हैं. ऐसे में ज्यादातर भोजपुरी स्टार्स और सिंगर्स हिंदी गानों के रीमेक लाते रहते हैं. अगर देखा जाए तो धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिला है. भोजपुरी सिनेमा में कलाकारों से लेकर कहानी तक से एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है.