उस दौर की सभी बड़ी एक्ट्रेस राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकी थीं. इतना ही नहीं राजेश खन्ना का दिल भी कई एक्ट्रेस पर आया चुका है. इंडस्ट्री में राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के इश्क के चर्चे आज तक मशहूर हैं, लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना का अफेयर एक एक्ट्रेस और मॉडल के साथ करीबन सात सालों तक रह चुका है, लेकिन जब दोनों की शादी नहीं पाई तब उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली. उस एक्ट्रेस और मॉडल का नाम अंजू महेन्द्रू (Anju Mahendru) है.