आप सभी ने इंडस्ट्री में फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' (Satyam Shivam Sundaram) देखी होगी. फिल्म में एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) की बोल्ड अदाओं और नजाकत ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में उन्होंने गांव की एक सीधी-साधी लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका चेहरा खराब हो जाता है, लेकिन फिल्म में शशि कपूर को उनसे प्यार हो जाता है और दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन जब शशि कपूर को उसका असली चेहरा दिखता है तो वो उससे नफरत करने लगते हैं. फिल्म को काफी पसंद किया गया था.