90 दशक में बॉलीवुड में कई हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेस ने राज किया है, जो आज भले ही इंडस्ट्री और फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन एक जमाना था जब इन एक्ट्रेस की फिल्मों को देखने के लिए हर किसी का दिल धड़कता था. इन एक्ट्रेस में से कई ऐसी भी हैं, जो आज भी किसी न किसी बहाने से बी टाउन के गलियारों में नजर आ जाती हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. इस दौरान में कई सितारों ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.