बॉलीवुड

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection: कंगना रनौत के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्मों को नहीं दे पाईं मात

Kangana Ranaut Record: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लंबे समय से बड़े पर्दे पर अपनी खोई हुई चमक वापस पाने की कोशिश कर रही हैं। एक दौर था जब कंगना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनती थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है।

2 min read
Jun 13, 2026
Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1
Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1 (सोर्स- IMDb)

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। अब फिल्म ने अपने पहले ही दिन शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आखिर क्या है पूरा मामला और फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।

फिल्म की पहले दिन की कमाई

12 जून को रिलीज हुई 'भारत भाग्य विधाता' को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से सकारात्मक प्रतिक्रिया जरूर मिली, लेकिन इसका फायदा पहले दिन टिकट खिड़की पर नजर नहीं आया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज लगभग 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इतने बड़े विषय और कंगना जैसे चर्चित चेहरे के बावजूद दर्शकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।

कंगना की पिछली फिल्मों से भी फ्लॉप

सबसे हैरानी की बात यह है कि ये फिल्म कंगना की पिछली फ्लॉप फिल्मों से भी कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्म बन गई है। साल 2025 में रिलीज हुई 'इमरजेंसी' ने पहले दिन करीब 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं 2023 में आई 'तेजस' ने भी ओपनिंग डे पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये जुटाए थे। ऐसे में 'भारत भाग्य विधाता' का शुरुआती कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से नीचे रहा।

कैसी है फिल्म की कहानी?

'भारत भाग्य विधाता' एक वास्तविक घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की जा रही है और कई समीक्षकों ने इसे भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बताया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सफलता सिर्फ अच्छी एक्टिंग से नहीं मिलती, बल्कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना भी उतना ही जरूरी होता है।

बॉक्स ऑफिस पर कंगना का संघर्ष

कंगना रनौत पिछले कुछ वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष करती नजर आ रही हैं। 'धाकड़', 'तेजस', 'इमरजेंसी' और अब 'भारत भाग्य विधाता' जैसी फिल्मों का प्रदर्शन यह संकेत देता है कि अभिनेत्री को अपनी फिल्मों की पसंद और दर्शकों की बदलती रुचि को लेकर नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।

Published on:
13 Jun 2026 08:26 am