
Kangana Ranaut Education Minister fake viral post: देश में 36 दिनों से चल रहा NEET पेपर लीक और CJP आंदोलन अब खत्म हो चुका है। आंदोलनकारियों की तीनों मांगे पूरी कर ली गई हैं, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था। जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर भेजा, उसके कुछ समय बाद ही जंतर-मंतर से भीड़ कम होने लगी। इसके तुरंत बाद अगला शिक्षा मंत्री कौन बनेगा? इसके नाम पर चर्चा तेज हो गई। लेकिन कुछ समय बाद ही प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बना दिया गया। इसी बीच कंगना रनौत की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इसमें यह दावा किया जा रहा था कि कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें देश का अगला शिक्षा मंत्री नियुक्त करने का अनुरोध किया है। यह वायरल पोस्ट पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ठीक बाद सामने आया था। देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, पर कुछ समय बाद ही इसकी सच्चाई भी सामने आ गई।
इंटरनेट पर जो कंगना रनौत की फेक पोस्ट वायरल हुई थी, उसमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने उसमें लिखा, "मैं नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करती हूं कि मुझे भारत का शिक्षा मंत्री बनाया जाए। मैं शिक्षा का महत्व समझती हूं क्योंकि मैं पहली इंसान थी जिसने लोगों को यह सच दिखाया कि भारत को वास्तविक आजादी 2014 में मिली थी।"
कंगना रनौत के फेक पोस्ट में आगे मजाकिया और तंज कसते हुए लिखा गया कि उनके पास "NEET परीक्षा के लिए एक प्लान" है, जिसके तहत सिनेमाघरों में उनकी फिल्में देखने वाले छात्रों को परीक्षा में एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे, जिससे उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थम जाएगा।
जैसे ही पोस्ट सामने आई लोगों ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें यह दावा पूरी तरह से फर्जी और झूठा साबित हुआ है। कंगना रनौत ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसा कोई बयान या नोट जारी नहीं किया था। यद्यपि यह पोस्ट देखने में उनके इंस्टाग्राम स्टोरी के लेआउट जैसा बनाया गया था, लेकिन जांच में इसे AI-जनरेटेड यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंटेंट के रूप में पहचाना गया है। फिलहाल, कंगना या उनकी टीम की तरफ से इस फर्जी पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चले 36 दिनों के आंदोलन और नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी ने 25 जुलाई, 2026 को भारत के नए शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। जिसके बाद आंदोलन भी खत्म हो गया है। वहीं, कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया था और वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'रानी 2' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले कंगना ने महिलाओं को लेकर बात की थी।