बॉलीवुड

Kangana Ranaut की पार्टी में Arjun Rampal को देख भड़के लोग, कहा- ‘क्या यह वही चर्सी है’

मुंबई लौटते ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने घर पर रखी पार्टी पार्टी में शामिल हुई फिल्म 'धाकड़' ( Dhaakad ) की टीम अभिनेता अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) और उनकी गर्लफ्रेंड को देख गुस्साए लोग
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2021, 12:50 PM IST
Kangana Ranaut Got Trolled For Inviting Arjun Rampal To The Party
Kangana Ranaut Got Trolled For Inviting Arjun Rampal To The Party

नई दिल्ली। काफी लंबे समय बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) मुंबई लौट चुकी हैं। कर्मभूमि लौटते ही वह सबसे पहले सिद्धि विनायक गई और फिर उन्होंने अपना घर सजाया। घर आते ही उन्होंने फिल्म 'धाकड़' की टीम को पार्टी भी दी। इस पार्टी में कई सेलेब्स दिखाई दिए। इस पार्टी में अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ( Gabriella Demetriade ) संग शामिल हुए थे। जिसके बाद से कंगना फैंस के निशाने पर आ गई हैं।

अर्जुन रामपाल को बुलाने पर हुई ट्रोल

दरअसल, कंगना ने अपने घर पर हुए गेट-टुगेदर की तस्वीरें अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ( Kangana Ranaut Twitter ) पर पोस्ट कीं। तस्वीरों में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड को देख सभी काफी नाराज़ हो गए। ड्रग केस में समन किए गए अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) के साथ पार्टी करने पर फैंस कंगना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वैसे खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अर्जुन कंगना संग एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि इस पार्टी में उन्हें भी बुलाया गया था।

पार्टी में अर्जुन और गैब्रिएला को इन्वाइट करने पर यूजर्स हुए नाराज़

अर्जन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को देखते हुए कुछ यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए कहा है कि कंगना ने एक ऐसे इंसान को पार्टी में बुलाया है। जिसे ड्रग्स केस में समन मिला है। वहीं कॉमेंट में एक यूजर ने एनसीबी को अर्जुन के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि क्या यह तस्वीर में वही चर्सी है?

कंगना ने की डायरेक्टर की तारीफ

ट्विटर पर कंगना की पार्टी ( Kangana Ranaut Party ) की तस्वीरों के साथ-साथ कुछ वीडियोज भी पोस्ट की है। पोस्ट को शेयर कर कंगना लिखती हैं कि 'हमारी 'धाकड़' टीम और हमारे चीफ... हमारे डायरेक्र राजी घई, वह भारत के टॉप ऐड फिल्म मेकर हैं, यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन उनके साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है, वह शानदार हैं।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन