बॉलीवुड

आमिर खान- किरण राव के तलाक के बाद कंगना रनौत ने उठाया सवाल,कहा- ‘मुस्लिम से शादी करने के लिए ही क्यों बदलें अपना मजहब’

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आमिर खान और किरण राव के तलाक बाद किए कई सवाल, पूछा मुस्लिम से शादी करने के लिए मुस्लिम ही होना क्यों जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2021, 11:25 AM IST
kangana on aamir khan
kangana on aamir khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाकी भरे बयान से चर्चा में बनी रहती हैं। वे अपने पक्ष ज्यादातर समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा रखती है लेकिन इस बार उनका रिएक्शन आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर आया है। कंगना ने इस कपल के तलाक के जरिए मुस्लिम कम्यूनिटी पर निशाना साधने की कोशिश की है। जिस पर उन्होंने सवाल दागते हुए कहा है कि आखिर किसी मुस्लिम से शादी करने के लिए मुस्लिम ही होना क्यों जरूरी है।

कंगना ने इंस्टा पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एक समय ऐसा भी था जब पंजाब में ज्यादातर अपने एक बच्चे को हिंदू तो दूसरे को सिक्ख बनाने का रिवाज था। लेकिन ऐसा चलन हिंदूओं और मुस्लिम के बीच या सिख और मुस्लिम में देखने को नही मिला है। आमिर खान सर के तलाक लेने के बाद भी मुझे इस बात का आश्चर्य लग रहा है कि मुस्लिम से विवाह रचाने के बाद आखिर बच्चे मुस्लिम ही क्यों बनते हैं। महिलाएं हिंदू क्यों नही बन पाती। बदलते समय के साथ इसे भी बदलने की जरूरत है, ये तरीका काफी पुराना होने के साथ पीछे लेजाने वाला है।'

धर्म बदलने की जरूरत क्यों?

कंगना रनौत ने यह सवाल भी उठाया है कि, 'यदि एक परिवार में हर जाति धर्म के लोग हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधा स्वामी और नास्तिक एक साथ रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं? मुस्लिम से शादी के लिए हमे अपना धर्म छोड़ना क्यों जरूरी है?' कंगना रनौत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आमिर का दूसरा तलाक

बता दें कि अभी हाल ही में आमिर खान ने किरण से ताक लेकर लग रहने कै फैसला किया है यह उनका दूसरा तलाक है। इससे पहले आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से की थी, और साल 2002 में उनका तलाक हो गया था। रीना और आमिर के दो बच्चे- जुनैद और आइरा हैं। वहीं आमिर खान का दूसरा तलाक किरण राव से हुआ। आमिर और किरण के बेटे का नाम आजाद है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन