8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपूर खानदान के एक और चिराग की बॉलीवुड में हुई एंट्री, हंसल मेहता की फिल्म में आएगा नजर

कपूर खानदान से एक और नए चेहरे की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। शशि कपूर के पोते को एक बड़े डायरेक्टर साथ काम करने का मौका मिला है फिल्म के नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 5 Jul 2021, 7:55 PM IST

Zahaan Prithviraj Kapoor

Zahaan Prithviraj Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का बोलबाला हमेशा से ही चला आ रहा है। हर पीढ़ी के चिराग ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपने खास अभिनय के दम पर अपना नाम रौशन किया हैं। इसलिए इस परिवार की हर पीढ़ी में कोई ना कोई स्टार बनकर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। अब इसी परिवार से एक और नया चेहरा अपनी किस्मत आजमाने उतर रहा है।

डेब्यू के लिए तैयार जहान

दिवंगत अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) के पोते जहान पृथ्वीराज कपूर (Zahaan Prithviraj Kapoor) एक थ्रिलर ड्रामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

जहान को ट्रेनिंग दी गई

काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म को अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के निर्देशन में बनने वाली है। हंसल मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में जहान के साथ आदित्य रावल लीड रोल में होंगे। इन दोनों को अपने कैरेक्टर्स के लिए कई महीने ट्रेनिंग दी गई है।

नए चेहरे को लाना चाहते थे अनुभव और हंसल
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने कहा, 'जहान और आदित्य इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इनकी मेहनत को देखते हुए अब लग रहा है कि दर्शक महसूस करेंगे कि वे किसी भी स्टार को नही बल्कि कैरेक्टर को देख रहे हैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है लेकिन अभी इसके नाम की घोषणआ नही की गई है।