बॉलीवुड

‘We are Gen Z’ कहकर सुरक्षाकर्मियो से भिड़ी लड़की को लेकर कंगना रनौत ने फोटो की शेयर, सेल्यूट वाला दिया सिंबल

Kangana Ranaut gen z woman: लद्दाख चेक पोस्ट पर खुद को 'Gen Z' बताकर सेना के जवानों से उलझने वाली लड़की पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है।
2 min read
Aug 20, 2026
Kangana Ranaut react gen z woman tourist fight security forces ladakh
कंगना रनौत ने किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/kanganaranaut)

Kangana Ranaut on female tourist We are Gen Z remark: लद्दाख के चेक पोस्ट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस और बदसलूकी करने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बेहद गुस्से में चिल्लाती और खुद को Gen Z बताते हुए दिख रही हैं। जैसे ही ये वीडियो आया लोगों ने अपने-अपने विचार रखने शुरू कर दिए। अब इस मामले पर कंगना रनौत ने भी एक फोटो शेयर की है और सेल्यूट का सिंबल दिया है।

कंगना रनौत ने किया पोस्ट

कंगना रनौत ने फोटो की शेयर

लद्दाख से जो लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है वह ऑन-ड्यूटी जवानों से बहस कर रही है। इसी को लेकर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसपर लिखा था, "Gen Z (जेन-जी), आप ही हमारा भविष्य हैं इस देश का ध्यान रखें।" कंगना रनौत से पहले टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी इस वीडियो पर अपना गुस्सा उतारा था। उन्होंने कहा था कि हम इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे! मुझे लगता है कि टूर पर जाने से पहले तुम्हें वापस स्कूल जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर बढ़ा आक्रोश

वहीं, कंगना रनौत के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर 'Gen Z' के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर बहस और तेज हो गई है। यूजर्स कंगना के बयान का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि लद्दाख जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों के त्याग और सेवा का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

बता दें, यह पूरा विवाद लद्दाख के एक उच्च सुरक्षा वाले चेक पोस्ट का है, जहां चेकिंग प्रक्रिया के दौरान वाहन को रोका गया था। चेकिंग के लिए सहयोग करने के बजाय, गाड़ी में मौजूद युवती गाड़ी से बाहर आकर ड्यूटी पर तैनात सैन्य कर्मियों के साथ उलझ गई। जब जवानों ने उसे शांति से समझाने की कोशिश की, तो वह बहस करने लगी और खुद को Gen Z का बताते हुए नियमों का उल्लंघन करने लगी।

Updated on:
20 Aug 2026 02:40 pm
Published on:
20 Aug 2026 01:53 pm