बॉलीवुड

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

Kangana Ranaut Post: कंगना रनौत ने बेंगलुरु में मां द्वारा पति और 5 साल के बेटे को मारने पर पोस्ट किया है। उन्होंने नीले ड्रम का उदाहरण देकर युवाओं को चेतावनी भी दी है।
3 min read
Aug 19, 2026
kangana ranaut react western culture body count said blue drum
कंगना रनौत ने किया पोस्ट (Photo Source-Instagram/kanganaranaut)

Kangana Ranaut on Western Culture: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और अब एक्ट्रेस ने नया पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वेस्टर्न कल्चर और बॉडी काउंट को लेकर बयान दिया है। साथ ही बेंगलुरु में हुए एक भयावह हत्याकांड पर भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने किया पोस्ट

हाल ही में बेंगलुरु में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति और पांच साल के बेटे को जान से मार दिया था। उसी को लेकर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस घटना से जुड़ी खबर को री-शेयर करते हुए चिंता जताई है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में भारत के अंदर इस तरह के जघन्य अपराधों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंगना रनौत ने पोस्ट में किया नीले ड्रम का जिक्र

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा कैप्शन लिखकर देश के युवाओं और समाज को चेताया है। उन्होंने लिखा, "हर दूसरे दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं-  कभी महिलाएं पुरुषों को पहाड़ से नीचे फेंक देती हैं, तो कभी पुरुष महिलाओं को नीले ड्रमों में भरकर ले जाते हैं? पश्चिमीकरण को अपनाना बहुत आसान है, लेकिन पश्चिम में लोग अरेंज मैरिज या रूढ़िवादी संस्कृति के सामाजिक दबाव में आकर एक-दूसरे को खत्म नहीं कर रहे हैं। जब तक आप या आपका अपना बच्चा किसी ड्रम में जलकर मर न जाए, तब तक ये सब बातें सुनने और देखने में बहुत कूल लगती हैं।"

'बॉडी काउंट' और बेरुखी को न बनाएं नॉर्मल: कंगना

कंगना ने आगे युवाओं को समझाते हुए लिखा कि रिश्तों में आ रही बेरुखी और उन्हें सिर्फ बॉडी काउंट तक सीमित कर देना बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। उन्होंने लिखा, "इसलिए अब भी वक्त है, जाग जाओ! इस तरह के भेदभाव, नजरअंदाज करना, बेरुखी और 'बॉडी काउंट' जैसी विकृत मानसिकता को अपने ऊपर हावी मत होने दो। इसे नॉर्मल मत मानो। जब आप इंसानी और भावनात्मक रिश्तों को सिर्फ शारीरिक संबंधों और बॉडी काउंट तक सीमित करने को सामान्य मान लेंगे, तो बाद में मत रोना जब आपका भी वही हाल होगा और आप खुद एक बेजान शरीर बनकर रह जाएंगे।"

कंगना रनौत ने किया पोस्ट

"मुझे ट्रोल करो, पर अपने आस-पास का नीला ड्रम याद रखो"

पोस्ट के आखिर में हमेशा की तरह अपने जाने-पहचाने बेबाक अंदाज में कंगना ने लिखा, "इंसानी रिश्तों को महज शारीरिक संबंध समझने वाले इस वेस्टर्न कल्चर को सीधे 'ना' कहें। अब मुझे इस बयान पर ट्रोल करने के लिए तैयार हो जाइए, लेकिन याद रखिए कि आपके आस-पास भी एक नीला ड्रम हो सकता है, हा हा, अलविदा।”

कंगना के इस बयान ने इंटरनेट पर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ लोग बेंगलुरु की घटना पर दुख जताते हुए उनके स्टैंड का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचक इसे उनका एक और सनसनीखेज बयान करार दे रहे हैं।

Updated on:
19 Aug 2026 08:02 pm
Published on:
19 Aug 2026 07:33 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा

‘बकरा, बीवी के इशारों पर नाचने वाला’, अनुराग कश्यप को शुभ्रा शेट्टी की मां क्यों कहती हैं, जोरू का गुलाम