बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने साधा बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना, कहा- निकिता तोमर की हत्या पर चुप क्यों हैं

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने निकिता तोमर हत्या ( Nikita Tomar Murder) मामले में किए गए एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'इन सबको फर्जी और चयनित ऐक्‍टिविजम करने के बिना पर जेल में डाल देना चाहिए। ये फिल्मी लोगों ने महिला सशक्तिकरण को भारी नुकसान पहुंचाया है, दिनदहाड़े निकिता की हत्या पर इन लोगों के मुंह क्यों बंद हैं।'
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 8:06 PM IST
Kangana Ranaut ने साधा बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना, कहा- निकिता तोमर की हत्या पर चुप क्यों हैं
Kangana Ranaut ने साधा बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना, कहा- निकिता तोमर की हत्या पर चुप क्यों हैं

मुंबई। हरियाणा के वल्लभगढ़ में निकिता तोमर ( Nikita Tomar ) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने उन बॉलीवुड स्टार्स ( Bollywood Stars ) पर निशाना साधा है जो इस पर बोल नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीखा सवाल दागा है। कंगना की इस बेबाकी पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका समर्थन किया है।

'इनको जेल में डाल देना चाहिए'
कंगना ने रमेश सोलंकी के निकिता मामले ( Nikita Tomar Murder) में किए गए एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा,'इन सबको फर्जी और चयनित ऐक्‍टिविजम करने के बिना पर जेल में डाल देना चाहिए। ये फिल्मी लोगों ने महिला सशक्तिकरण को भारी नुकसान पहुंचाया है, दिनदहाड़े निकिता की हत्या पर इन लोगों के मुंह क्यों बंद हैं।' रमेश सोलंकी ने अपने ट्वीट में प्लेसकार्ड लिए कुछ सेलेब्स की फोटोज अटैच की है और इसके कैप्शन में लिखा है कि निकिता तोमर हत्या मामले में इन बॉलीवुड के लोगों को प्लेसकार्ड लिए नहीं देखा।'

'कानून का भय नहीं'

इससे पहले किए एक ट्वीट में कंगना ने लिखा,'पूरा विश्व फ्रांस में जो कुछ हो रहा है उससे स्तब्ध है। फिर भी इन जिहादियों को कोई शर्म या कानून का भय नहीं है। एक हिन्दू छात्रा को दिनदहाड़े उसके कॉलेज के बाहर गोली मार दी गई क्योंकि उसने इस्लाम कबूलने से इंकार कर दिया था। तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।'

'निकिता को मिले ब्रेवरी अवॉर्ड'
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,'देवी निकिता ने जो किया वो जौहर से कम नहीं, वो मिट गयी मगर मर नहीं सकती, हम निकिता का ये बलिदान कभी नहीं भूलेंगे, मैं भारत सरकार से बिनती करती हूं कि देवी नीरजा की तरह देवी निकिता को भी ब्रेवरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाए।'

आरोपी ने कबूला जुर्म!
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निकिता की हत्या का आरोपी तौसिफ ने अपना जुर्म कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि उसने कूबलनामे में कहा है कि उसने 2018 में हुई घटना का बदला दिया है। 2018 में निकिता का अपहरण कर लिया गया था। उस समय तौसिफ के खिलाफ दर्ज हुए मामले के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया था।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई