बॉलीवुड

वरुण गांधी के ‘देशद्रोह’ वाले ट्वीट पर कंगना रनौत का जवाब, बोलीं- जा और रो अब

कंगना ट्विटर पर बैन हैं, इसलिए उन्होंने अपना यह जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर वरुण गांधी के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके साथ अपना जवाब भी लिखा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2021, 4:35 PM IST
Kangana Ranaut reaction on Varun Gandhi Deshdroh tweet
Kangana Ranaut and Varun Gandhi

नई दिल्ली। Kangana Ranaut reaction on Varun Gandhi Deshdroh tweet: अपने कड़क अंदाज और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल अभी हाल ही में कंगना टाइम्स नाउ समिट 2021 में पहुंची थी। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। वहीं, कंगना ने इसी बातचीत में कह दिया कि हमें आजादी भीख में मिली है। जिसपर वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके बाद कंगना भी कहां चुुप रहने वाली थीं।

मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह

वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार किया है। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?' वरुण के इस ट्वीट पर कंगना के हेटर्स कूद पड़े हैं। हालांकि, कंगना ने भी अपना जवाब दिया और कहा- जा और रो अब।

कंगना का वरुण को जबाव

कंगना ट्विटर पर बैन हैं, इसलिए इंस्टाग्राम पर वरुण गांधी के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके साथ अपना जवाब भी लिखा है। कंगना ने लिखा है 'जबकि मैंने साफ-साफ 1857 में हुए देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र किया है जो कि असफल रहा। इसकी वजह से ब्रिटिशर्स की ओर से हमें काफी अत्याचार और क्रूरता झेलनी पड़ी। ...और फिर लगभग 100 सालों बाद हमें आजादी दी गई गांधी की भीख पर। जा और रो अब।'

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने प्रोग्राम में 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि वो आजादी नहीं, बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली है। बता दें कि जहां वरुण गांधी के ट्वीट पर कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया। वहीं, कंगना के इस बायन पर नाराजगी जाहिर की।

Updated on:
11 Nov 2021, 4:35 PM IST
Published on: