बॉलीवुड

भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को कंगना रनौत का जवाब, बताया- भगवद गीता में क्या है इसका अंजाम

Kangana Ranaut Video: भगवान राम और पूजा-पाठ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की को भगवद गीता के जरिए कंगना रनौत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 min read
Aug 12, 2026
Kangana Ranaut share girl disrespect god ram bhagavad gita result
कंगना रनौत ने किया वीडियो शेयर (Photo Source- kanganaranut)

Kangana Ranaut viral video Bhagavad Gita: अपनी बेबाक बयानबाजी और सामाजिक-धार्मिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर चर्चा में हैं। कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती द्वारा भगवान राम और पूजा-पाठ पर अभद्र टिप्पणी कर रही है। वहीं उसकी टिप्पणी पर एक दूसरी लड़की ने भगवद गीता के श्लोकों और सनातन धर्म के सिद्धांतों के जरिए अंजाम की बात बताई है।

लड़की ने उड़ाया भगवान राम का मजाक

दरअसल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक छोटे से वीडियो क्लिप से शुरू हुआ। उस क्लिप में एक लड़की भगवान राम और धार्मिक रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखी। लड़की ने कहा, "यू नो भगवान राम मंदिर इतना टाइम नहीं है कि चार घंटे घंटा बजा के पूजा करूं मैं। राम को मरे हुए बहुत समय हो गया है।" अब इस तरह के शब्दों और भगवान के प्रति अनादर भरे रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के अनुयायियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

भगवद गीता के जरिए लड़की ने दिया करारा जवाब

कंगना रनौत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक अन्य युवती ने इस तरह की मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया है। उसने कहा, "कुछ महामूर्ख लोगों को ऐसा लगता है कि भगवान और सनातन धर्म का अपमान करके वह बहुत 'कूल' बन जाते हैं। तो चलिए भगवद गीता से समझते हैं कि इस तथाकथित कूलनेस का अंजाम कितना 'खराब' हो सकता है।"

वीडियो में युवती ने भगवद गीता के अध्याय 16 के श्लोक 18 का हवाला देते हुए समझाया कि भगवान श्री कृष्ण खुद बताते हैं कि आसुरी प्रवृत्ति के लोग झूठे अहंकार, बल, घमंड और क्रोध के वश में होकर भगवान और धर्म की निंदा करते हैं। यानी जो लोग धर्म का अपमान करते हैं, वह वास्तव में अपने तीव्र अहंकार की वजह से ऐसा मूर्खतापूर्ण बात करते हैं। आगे अध्याय 9 के श्लोक 11 का संदर्भ देते हुए बताया गया कि ऐसे अज्ञानी लोग भगवान की दिव्य प्रकृति को नहीं समझ पाते और उनका मजाक उड़ाते हैं। वह यह भूल जाते हैं कि ईश्वर हर जीव के दिल में वास करते हैं और दूसरों को नीचा दिखाकर वह खुद ईश्वर का ही अपमान कर रहे होते हैं।

"इतिहास गवाह है, धर्म के विरोधियों का अंत निश्चित है"

वीडियो में भगवद गीता के अध्याय 16 के श्लोक 19 का जिक्र करते हुए ऐसे कर्मों के दुष्परिणामों पर बात की गई। युवती ने बताया कि ईर्ष्या और अहंकार में अंधे लोगों का पतन निश्चित है और उन्हें अपने कर्मों का भारी भुगतान करना पड़ता है।

इतिहास के उदाहरण देते हुए वीडियो में कहा गया कि चाहे तीनों लोकों का राजा हिरण्यकश्यप हो, रावण हो, कंस हो या दुर्योधन- जिन लोगों को थोड़ी शक्ति मिली और उन्होंने उसी शक्ति के दम पर ईश्वर का विरोध किया, उनका अंत कैसा हुआ, यह पूरा संसार जानता है। युग बदले, नाम बदले और चेहरे बदले, लेकिन धर्म का नियम आज भी वही है। धर्म के विरुद्ध खड़े होने वाले लोग इतिहास में केवल एक चेतावनी बनकर रह जाते हैं। वीडियो के अंत में 'हरे कृष्णा' कहकर अपनी बात समाप्त की गई, जिसे कंगना रनौत के साथ-साथ हजारों नेटिजन्स का समर्थन मिल रहा है।

Updated on:
12 Aug 2026 02:26 pm
Published on:
12 Aug 2026 02:26 pm