
पामेला सेरेना ने 'बिग बॉस 20' पर की बात (Photo Source- @sheetaldham)
Lock Upp 2 Pamela Serena On Bigg Boss 20: नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। जिसकी श्रेया कालरा विजेता बनीं। वहीं, इसके बाकी के कंटेस्टेंट भी लगातार सुर्खिंयों में बने हुए हैं। अब शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गईं कि लॉक अप के कई चेहरे जल्द ही टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नजर आ सकते हैं। इस खबर के बाद इनके फैंस काफी खुश हो गए थे लेकिन अब शो की कंटेस्टेंट रही पामेला सेरेना (Pamela Serena) और विनर श्रेया कालरा ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने जो बताया उससे कई लोग असमंजस में पड़ गए हैं।
'टेली टॉक इंडिया' संग खास बातचीत में पामेला सेरेना ने उन अफवाहों पर बात की जिनमें कहा जा रहा था कि 'लॉक अप' के कंटेस्टेंट्स तुरंत किसी दूसरे शो में नहीं जा सकते। पामेला ने बताया, "अगले कुछ महीनों तक हम किसी भी दूसरे रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे पास काम नहीं है। हमें लगातार कई नए शोज के ऑफर मिल रहे हैं।" जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें बिग बॉस 20 के लिए ऑफर मिला है, तो पामेला ने डिटेल्स छिपाईं और बस इतना कहा, "मैं आपको नहीं बता सकती।" उन्होंने कहा, "और मुझे लगता है कि मैं इंडिया काफी आऊंगी। मैं अभी यहीं हूं। मैं यहां चार-पांच दिन और रहूंगी। हम कुछ प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। फिर मैं वापस जाऊंगी और आऊंगी।"
पामेला से पहले, लॉक अप सीजन 2 की विजेता श्रेया ने भी बिग बॉस 20 में भाग लेने से इनकार कर दिया था। फैंस द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह शो में शामिल होंगी, उन्होंने कहा, "दोस्तों, जो मुझसे पूछ रहा है मैं बिग बॉस जाऊंगी कि नहीं- मैं अभी एक पागलखाने से निकल कर आई हूं। मैं अभी एक प्रतियोगी के रूप में कोई रियलिटी शो करने की योजना नहीं बना रही हूं क्योंकि यह मानसिक रूप से थकाऊ और बहुत बोझिल था। इसलिए मेरे लिए कोई बिग बॉस नहीं है, लेकिन अगर मेजबानी करने, सलाह देने या गैंग लीडर बनने का अवसर मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से उत्साहित होऊंगी। अगर ऐसा कुछ हुआ तो मजा आ जाएगा। लेकिन प्रतियोगी? नहीं भाई, यह बहुत ज्यादा है।"
बिग बॉस के आने वाले सीजन का टीजर इस साल एक यूनिक थीम की ओर इशारा कर रहा है। टीजर में, सलमान खान एक शानदार घोड़े पर ग्रैंड एंट्री करते हैं और फिर एक अजीब सी लाइन बोलते हैं: "जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा… तथास्तु! (जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा)।" दूसरे प्रोमो में, होस्ट बताते हैं कि हर कंटेस्टेंट को 'वरदान' दिया जाएगा। इन दिलचस्प हिंट्स ने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी है। यह शो 6 सितंबर को JioHotstar और Colors पर प्रीमियर होने वाला है।
Updated on:
12 Aug 2026 01:37 pm
Published on:
12 Aug 2026 01:31 pm
