13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हर दिन 9 करोड़ टैक्स हो रहा वेस्ट’, अभिनेता और सासंद रवि किशन का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, मानसून सत्र पर दिया बयान

Parliament Monsoon Session: अभिनेता और सासंद रवि किशन ने मानसून सत्र को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ravi Kishan On Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर रवि किशन ने साधा निशाना ( फोटो सोर्स- Twitter/ANI)

Ravi Kishan On Rahul Gandhi: भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। रवि किशन ने संसद के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा, जिससे जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है। इसके साथ ही रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर के संघर्ष को लेकर भी खुलकर बात की है।

‘हर दिन 9 करोड़ रुपये का टैक्स का पैसा जा रहा’

मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही को लेकर रवि किशन ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उनका आरोप है कि विपक्षी सांसद सदन में चर्चा करने के बजाय कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।

रवि किशन के मुताबिक, संसद की कार्यवाही कुछ ही मिनटों में स्थगित हो जाती है, जबकि कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और देश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी होती है। उन्होंने दावा किया कि संसद नहीं चलने से रोजाना करीब 9 करोड़ रुपये टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है।

सांसद ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर विपक्ष के पास सरकार से सवाल हैं तो उन्हें सदन में मौजूद रहकर बातचीत करनी चाहिए। रवि किशन का कहना है कि सरकार सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से बच रहा है।

‘सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार’

रवि किशन ने अपने बयान में केंद्रीय सरकार की ओर से बातचीत की पेशकश का जिक्र करते हुए कहा कि अगर विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा चाहता है तो उसे सदन में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ विपक्ष सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप लगाता है, वहीं दूसरी तरफ सदन की कार्यवाही को बाधित करता है।

उन्होंने ये भी दावा किया कि मानसून सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति पहले से तय थी और इसका उद्देश्य सदन की कार्यवाही को प्रभावित करना था। हालांकि, ये रवि किशन के आरोप हैं और विपक्ष की ओर से इस पर अलग प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

34 साल के संघर्ष पर भी बोले रवि किशन

राजनीतिक बयानबाजी के अलावा रवि किशन ने हाल ही में अपने लंबे फिल्मी सफर और संघर्ष को लेकर भी चर्चा की है। करीब तीन दशक से ज्यादा समय तक मनोरंजन जगत में काम करने वाले रवि किशन ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि अगर उन्हें हॉलीवुड में काम करने का मौका मिला होता तो शायद आज उनकी आर्थिक स्थिति और भी अलग होती। रवि किशन ने यह भी बताया कि करियर के शुरुआती दौर में लोग उन्हें कभी काम और कभी पैसे के विकल्प के बीच चुनने जैसी परिस्थितियों में डाल देते थे।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद रवि किशन ने हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में भी काम किया। बाद में उन्होंने राजनीति का रुख किया और सांसद के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू की। अभिनय और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रवि किशन अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग