12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकाश राज के वोटर लिस्ट दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘फैक्ट्स चेक किए बिना चुनाव आयोग पर आरोप क्यों?’

Prakash Raj BJP controversy: प्रकाश राज के वोटर लिस्ट से नाम हटने के दावे पर BJP कर्नाटक ने पलटवार किया है। BLO टीम के पुराने पते पर पहुंचने के बाद सामने आए वीडियो और पूरे विवाद की जानें अहम बातें।
3 min read
Google source verification
Prakash Raj voter list

प्रकाश राज के वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के दावे पर BJP का बयान (सोर्स: X-@prakashraaj)

Prakash Raj voter ID: एक्टर प्रकाश राज के वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के दावे पर अब भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने पलटवार किया है। प्रकाश राज ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बेंगलुरु की उनकी सीट से उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। एक्टर ने इसे अपने वोटिंग राइट से जोड़ते हुए सवाल उठाया था कि आखिर अपना वोटर ID वापस पाने के लिए उन्हें कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे।

हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी एक वीडियो और BJP कर्नाटक के बयान में दावा किया गया है कि प्रकाश राज जिस पते पर वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड थे, वहां अब कई सालों से नहीं रह रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि वो अपना पता अपडेट कराकर मौजूदा निवास स्थान से वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

BLO टीम प्रकाश राज के पुराने पते पर पहुंची

प्रकाश राज के दावे के बाद प्रशासन ने उनके बेंगलुरु स्थित रजिस्टर्ड पते पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) टीम के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। बता दें, वायरल वीडियो में एक पड़ोसी को अधिकारियों से ये कहते हुए सुना जा सकता है कि प्रकाश राज 4 साल से ज्यादा समय से उस घर में नहीं रह रहे हैं। दरअसल, अधिकारियों ने बाद में बताया कि प्रकाश राज रजिस्टर्ड पते से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में वो अपने वोटर रिकॉर्ड में पता अपडेट कर सकते हैं और फॉर्म 6 के जरिए मौजूदा पते पर अपना नाम रजिस्टर करा सकते हैं।

BJP ने प्रकाश राज के दावे पर उठाए सवाल

BJP की कर्नाटक इकाई ने भी एक्टर के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी के अनुसार, SIR प्रक्रिया के लिए डेटा फ्रीज किए जाने के समय प्रकाश राज का नाम वोटर रोल में मौजूद था। इसके बाद BLO वेरिफिकेशन में पता चला कि वो अपने वोटर ID में दर्ज पते पर अब नहीं रहते हैं।

BJP कर्नाटक ने दावा किया कि प्रकाश राज ने अधिकारियों को खुद बताया कि वो पुराने पते पर नहीं रहते और शांतिनगर चुनाव क्षेत्र में ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। पार्टी के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वो फॉर्म 6 के जरिए अपने मौजूदा पते पर वोटर डिटेल्स रजिस्टर और अपडेट करा सकते हैं। साथ ही, पार्टी ने ये भी कहा कि अधिकारियों की जांच में प्रकाश राज का ये आरोप सही नहीं पाया गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट किया गया है।

'पहले फैक्ट्स वेरिफाई नहीं करने चाहिए?'

BJP कर्नाटक ने प्रकाश राज पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि चुनाव आयोग पर वोट डिलीट करने का आरोप लगाने से पहले क्या सार्वजनिक हस्तियों को अपने चुनावी रिकॉर्ड की जानकारी और तथ्यों की जांच नहीं करनी चाहिए। बता दें, पार्टी ने कहा कि पुराने पते पर किसी व्यक्ति का वोटर रोल में नाम बनाए रखना संभव नहीं है और मतदाता अपने मौजूदा पते पर जानकारी अपडेट करा सकते हैं।

प्रकाश राज ने कहा- 'अच्छा मजाक है'

इससे पहले कल मंगलवार को प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि SIR के बाद बेंगलुरु चुनाव क्षेत्र से उनका वोटिंग राइट हटा दिया गया है। उन्होंने इसे 'मजाक' बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। एक्टर ने कहा कि उनका जन्म इसी चुनाव क्षेत्र में हुआ, उन्होंने यहीं पढ़ाई की और थिएटर भी किया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वह इसी चुनाव क्षेत्र से MP कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

प्रकाश राज ने सवाल किया कि वोटर लिस्ट में अपना नाम वापस लाने के लिए उन्हें कौन-कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जनता की उस ताकत से नहीं रोक सकते जिसके जरिए वह उन्हें सत्ता से बाहर कर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग