बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस ने पार्टी में जमकर की करण जौहर की बेइज्जती, पार्टी बीच में छोड़कर चले गए थे करण

करण जौहर (Karan Johar) और काजोल की दोस्ती का किस्सा बॉलीवुड की एक पार्टी में काजोल ने की करण की बेइज्जती
2 min read
karan_johar.jpg
Karan Johar

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी दोनों देखने को मिलती है। ऐसे ही प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) और काजोल (Kajol) के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं। एक बार दोनों साथ में टीवी के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) शो में पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपनी दोस्ती के कई किस्से सुनाए थे। करण ने बताया कि वो काजोल को लगभग तीस सालों से जानते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुकालात बहुत ही दिलचस्प थी।

करण ने बताया कि उनकी मुलाकात काजोल से एक बॉलीवुड पार्टी में हुई थी। उस वक्त वह 17 साल के थे। काजोल की मां तनुजा ने जब उन्हें और काजोल को मिलाया तो काजोल करण को देखते ही जोर-जोर से हंसने लगीं और लगातार हंसती ही रहीं। पार्टी में वह जब भी करण को देखतीं तो उनकी हंसी छूट जाती। इतना ही नहीं, काजोल की मां ने जब दोनों को डांस करने के लिए भेजा तब भी वह करण को देखकर हंसी ही जा रही थीं। ऐसे में करण को बहुत बुरा लगा। उन्होंने कपिल को बताया कि जिंदगी में उन्हें जिंदगी में इतनी बेइज्जती कभी महसूस नहीं हुई थी जितनी उस दिन हो रही थी। इसके बाद करण पार्टी छोड़कर चले गए थे।

इसके बाद काजोल ने बताया कि वह करण पर क्यों हंस रही थीं। उन्होंने कहा, 'उस पार्टी में करण बिलकुल तैयार होकर आए थे। सूट-बूट, टाई लगाकर तो मुझे उन्हें उस गेटअप में देखकर बहुत हंसी आई कि आखिर इतना तैयार होकर पार्टी में भला कौन आता है'?

बता दें कि करण और काजोल की दोस्ती में उस वक्त दरार आई थी, जब करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में क्लैश हुआ था। उस वक्त अजय ने एक ट्वीट कर करण पर आरोप लगाया कि उन्होंने कमाल आर खान को उनकी फिल्म के खिलाफ ट्वीट्स करने के लिए पैसे दिए हैं। ऐसे में काजोल ने उस वक्त अपने पति का साथ दिया था। जिसके बाद कुछ वक्त करण और काजोल की बाचतीच बंद हो गई थीं। हालांकि समय बीतने के बाद दोनों फिर से एक-दूसरे के दोस्त बन गए।

Published on:
30 Jan 2021 04:42 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’