नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। 1 फरवरी, 1957 को महाराष्ट्र में जन्मे जैकी 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज जैकी श्रॉफ एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। लेकिन अपनी मेहनत से जैकी दादा ने अपनी किस्मत को भी बदल दिया और इस सफर में उनका पूरा साथ दिया उनकी पत्नी आयशा ने।