द कपिल शर्मा के सेट पर सलमान खान जब कटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे तो उन्होंने एक्ट्रेस आते ही कहा था कि पागल बना रही हो हमको। पूरा गाना सुनवा दिया इंतजार करते हुए कि तुम आकर नाचोगी। फिर कटरीना भी मजे लेते हुए कहती हैं कि अरे आपके आने से पहले ही हम लोगों ने शूट कर लिया। कटरीना कहती हैं कि एक टेक में शूट किया तो सलमान बोलते हैं कि अरे मैडम हमने तो बिना टेक के ही शूट कर दिया। इस दौरान सलमान कटरीना की पूरी टांग खिंचाई करते हैं। वो कहते हैं कि चार्मिंग, ब्यूटीफुल तो है हीं लेकिन जो टैलेंट आया है एक परफॉर्मर की तरह वो हाल ही में आया है क्योंकि अब फिर से ये मेरे साथ काम करने लगी हैं।