बॉलीवुड

‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल ने क्यों लगाया था हेयरबैंड? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

फिल्म कुछ कुछ होता हैं ने फैशन के मामले में भी एक नया ट्रेंड सेट किया था, जो आज तक फॉलो किया जाता है। इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नया ट्रेंड स्थापित किया था बल्कि फैशन के मामने में भी फिल्म बेहद खास थी।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2022, 9:42 PM IST
karan johar

डायरेक्टर करण जौहर की90 के दशक की सबसे हिट फिल्म में से एक 'कुछ-कुछ होता है। बॉलीवुड की उन आइकॉनिक फिल्मों में से एक है, जो दर्शकों को आज भी बहुत पसंद आती है और आने वाले समय में भी ये फिल्म ऐसे ही पसंद की जाएगी। इस फिल्म में प्यार और दोस्ती के साथ कॉलेज लाइफ का एक मजेदार तड़का लगाया गया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने फैशन के मामले में भी एक नया ट्रेंड सेट किया था, जो आज तक फॉलो किया जाता है। इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नया ट्रेंड स्थापित किया था बल्कि फैशन के मामने में भी फिल्म बेहद खास थी।

इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक कूल लड़के के किरदार में नजर आए थे, जो नेक चैन पहनकर घूमते थे और लड़कियों को फ्रेंडशिप बेंड बांधते थे। दूसरी तरफ काजोल (Kajol) का हेयरबैंड भी काफी पॉपुलर हुआ था। अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने लगभग आधी फिल्म में हेयरबैंड लगाया था। जो उस दौर में एक फैशन बन गया था। लेकिन असल में ये हेयरबैंड काजोल के लुक को कंप्लीट करने के लिए नहीं बल्कि किसी और ही वजह से लगाया गया था। इस फिल्म के 23 सालों बाद रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) में आए हुए करण जौहर (Karan Johar) ने ‘कुछ कुछ होता है’ के काजोल (Kajol) के शार्ट हेयर वाले ‘हेडबैंड’ लुक के बारे में चौका देने वाला खुलासा किया।

दरअसल ये चौड़े और मोटे हेयरबैंड काजोल के विग के लिए फिक्स का काम करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने शो में कहा कि फिल्म की कैरेक्टर अंजलि असल में हेयरबैंड नहीं पहनती थी लेकिन काजोल के विग के साथ समस्या थी और उन्होंने हेयरबैंड का इस्तेमाल विग के फिक्स की तरह किया था ताकि ये अपनी जगह पर दिखे। एक्सिडेंटल हेयरबैंड एक्सपेरिमेंट असल में आगे जाकर फैशन ट्रेंड में शुमार हो गया। करण ने कहा कि“कुछ कुछ गलतियां आइकॉनिक बन जाती हैं''।

आपको बता दें कुछ-कुछ होता है दरअसल बहुचर्चित आर्ची कॉमिक्स का बॉलीवुड वर्जन है। शाहरुख खान का कैरेक्टर आर्ची से इंस्पायर्ड था। काजोल का कैरेक्टर बेटी (betty) से और रानी मुखर्जी का किरदार आर्मी कॉमिक्स की वेरोनिका से। साथ ही आपको बता दें करण जौहर ने दो फिल्मों की कहानी लिखी थी। एक में लव ट्रायंगल था और दूसरी में एक व्यक्ति जिसकी पत्नी मर जाती है वो अपने कॉलेज की दोस्त को ढूंढता है। ये दोनों फिल्में एक हो गईं और बनी 'कुछ-कुछ होता है'।

Published on: